दबंगों ने गरीबों की पुरी बस्ती जला डाली !!
बैरसिया थाने के अजबपरा गांव का मामला !!
घर – ग्रहस्थी के सामान अनाज, कपड़े,जेवर, दोपहिया वाहनों सहित कुछ भी नहीं बचा सलामत !!
सभी सुरक्षित !!
दो दर्जन से अधिक गुर्जर समाज के दबंगों ने बुधवार रात 9 बजे हथियारबंद होकर किया हमला !!
प्रेम प्रसंग के मामलेे की जानकारी आ रही सामने !!
भोपाल/बैरसिया :
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से महज 50 किलोमीटर की दूरी पर बैरसिया तहसील के ग्राम अजबपुरा में गरीब सपेरा समाज की बस्ती में गुर्जर समाज के रसूखदारों और दबंगों ने दो दर्जन से अधिक की संख्या में हथियारबंद होकर बुधवार रात 9 बजे हमला कर दिया !! और पूरी बस्ती जिसमें लगभग 25 – 30 गरीबों के घरों में आग लगाकर जला डाला !! घटना में सभी घरों सहित घर में रखा सब सामान भी स्वाहा हो गया है !! पूरी सपेरा बस्ती में खौफ का माहौल है!! सपेरा बस्ती में दहशत का माहौल है। समाज के सभी पुरुष गांव छोड़कर यहां वहां शरण लिए हुए हैं। गुरुवार प्रशासन की ओर से क्षेत्रीय एसडीएम राजीव नन्दन श्रीवास्तव दल बल के साथ पहुंचे। उन्होंने मौके का निरीक्षण कर सभी पीड़ितों से जानकारी ली और यथासंभव त्वरित कार्रवाई और मदद का आश्वासन दिया।। उधर बैरसिया पुलिस ने इस मामले में अपराध क्रमांक 0284/2021 दर्ज कर सभी आरोपीयों के विरुद्ध 147,148,149,436,506 भा.द.सं.सहित अनुसूचित जाति जनजाति निवारण अधिनियम अंतर्गत 3/2(5) में अपराध पंजीबद्ध कर दो आरोपीयों को हिरासत में लेने की जानकारी मिल रही है । बाकी आरोपी फरार है !!
नाबालिग लड़की द्वारा नाबालिग लड़के को लेकर भागने से हुई घटना !!
पूरा मामला पिछले महीने मार्च 27 – 28 के आसपास अजबपुरा के मेहरबान सिंह गुर्जर की नाबालिग लड़की ने सपेरा बस्ती के नाबालिग लड़के को अपने साथ लेकर फरार हो गई थी। जिसकी जानकारी मिलने पर उसी समय गुर्जर समाज के द्वारा सपेरा बस्ती में काफी तोड़फोड़ और गुण्डा गर्दी कर बस्ती वालों को डरा धमकाकर उनकी लड़की सही सलामत वापस करने की धमकी दी थी।
इसी विवाद और गुर्जर बहुल क्षेत्र होने और इनकी दबंगई से डरें सहमे सपेरा समाज के लोगों ने अपने बलबूते महीने भर तक अलग अलग ढूंढते फिर रहे थे।
इसी खोजबीन में इनकी जानकारी होने की सूचना पर पीड़ितों ने इन्हें पकड़कर बैरसिया पुलिस को सौंपा।
लड़की के वापसी की खबर फैलते ही गुर्जर समाज के लोगों ने अपना सारा गुस्सा पुनः एकबार सपेरा बस्ती में आग लगाकर पूरा कर डाला। इनका इरादा बेहद खौफनाक इसी से होता है की इन्होंने हथियारबंद होकर लोगों को घर में रहते हुए जानते बूझते आग लगाई। गनीमत रही की सभी औरतें – बच्चों एवं बुजुर्ग सुरक्षित है वरना भयानक अग्निकांड हो सकता था।।
बस्ती में एस एफ सहित पुलिस तैनात
पुलिस एवं प्रशासन ने परिस्थितियों के मद्देनजर सपेरा बस्ती में सशस्त्र बल एवं पुलिस को पीड़ितों की सुरक्षा में तैनात कर दिया है। खबर लिखे जाने तक स्थिति नियंत्रण में देखने को मिली। वहीं नाबालिग लड़के को किशोर न्यायालय और नाबालिग लड़की को भोपाल के सुधार गृह में भेजे जाने की जानकारी मिल रही है।।
