नजीराबाद पुलिस ने मात्र 36 घण्टे मे किया दोनो हत्या का खुलासा
घटना का संक्षिप्त विवरण-दिनांक 05.07.21 को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सिंधौडा मे राधेष्याम मेहर ने गोलू अहिरवार की कुल्हाडी मारकर हत्या कर दी है जिस पर से थाना नजीराबाद पुलिस द्वारा हत्या का मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देषन मे थाना प्रभारी नजीराबाद मय पुलिस टीम के हत्या के आरोपी की पतारसी मे सघनता से जुट गये पतारसी के दौरान प्रकरण के आरोपी राधेष्याम मेहर की उसके साथी बापूसिंह के साथ हनुमानगढी के जंगल मे छिपे होने की सूचना प्राप्त हुई। थाना प्रभारी तुरंत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुचें व राधेष्याम को पकडकर उससे पूछताछ की गई पूछताछ पर राधेष्याम मेहर ने बताया कि गांव के ही बापूसिंह राजपूत का झगडा 5-6 दिन पहले मृतक गोलू अहिरवार से हुआ था जिसका वह गोलू से बदला लेना चाहता था इसी बात को लेकर आरोपी राधेष्याम मेहर ने सुनियोजित डंग से कुल्हाडी से गोलू की हत्या कर दी है। आरोपी राधेष्याम मेहर पिता मोतीलाल मेहर निवासी ग्राम सिंधौडा व बापूसिंह राजपूत पिता निर्भयसिंह राजपूत निवासी सिंधौडा को गिरप्तार कर न्यायालय पेष किया गया।
इसी प्रकार दिनांक 05.07.21 को ही सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम भाटनी मे खाना बनाने की बात को लेकर बेटे व बहु ने मिलकर पिता की हत्या कर दी है जिस पर थाना नजीराबाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देषन मे प्रकरण की गंभीरता को ध्यान मे रखते हुये तुरंत पुलिस टीम के द्वारा आरोपी बेटे राजू तवंर व बहु राधिका को गिरप्तार कर उनसे पूछताछ की गई जिनके द्वारा बताया गया कि पिता को रोटी बनाने का बोला था उनके द्वारा रोटी नही बनाने की बात को लेकर लोहांगी व कुल्हाडी से मारकर उनकी हत्या कर दी व बीचबचाव करने आये भाई पाचीलाल को भी बहु राधिका ने प्राणघातक चोटे पहुचांई आरोपी राजू तवंर पिता करणसिंह तवंर निवासी ग्राम भाटनी व आरोपिया राधिका तवंर पति राजू तवंर निवासी ग्राम भाटनी को गिरप्तार कर न्यायालय पेश किया गया ।
