इंदौर-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती रुचिवर्धन मिश्र द्वारा के चलाए जा रहे अभियान अंतर्गत स्वापक औषधियां और मन प्रभावित पदार्थ की तस्करी एवं उनका क्रय विक्रय करने वाले माफियाओं के विरुद्ध सख्त व प्रभावी कार्रवाई हेतु आदेशित व निर्देशित किया गया है। जिसके तारतम्य में पुलिस अधीक्षक जिला इंदौर (पूर्व) श्री यूसुफ कुरैशी के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला इंदौर (पूर्व) (zone-3) श्री डॉ प्रशांत चौबे एवं नगर पुलिस अधीक्षक आजाद नगर श्री सुरेंद्र सिंह तोमर के मार्गदर्शन में थाना आजाद नगर द्वारा थाना क्षेत्र तीन इमली शक्ति पेट्रोल पंप के सामने से अवैध गांजे सहित आरोपी गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई।
दिनांक 25 दिसंबर 2019 मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर तीन इमली शक्ति पेट्रोल पंप के सामने अजय उर्फ अर्जुन पिता देवी सिंह वास्कले निवासी ग्राम सॉल्वन जिला बड़वानी को अवैध 3 किलो 300 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई।
आरोपी के विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी के विरुद्ध विधिवत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया।
उक्त कार्रवाई में उप निरीक्षक बेसाखू धुर्वे उप निरीक्षक एच एस मरावी आर. 2733 कल्लू राठौर आर.1530 ओम प्रकाश यादव आर.1418 बालकृष्ण शर्मा आर.27 डोंगर सिंह राहनीय भूमिका रही।
