पिपरिया – पुलिस कप्तान अरविंद सक्सेना के मार्गदर्शन मे एसडीओपी रणविजय सिंह कुशवाहा के निर्देशन मे स्टेशन रोड थाना प्रभारी सूर्यकांत अवस्थी द्वारा टीम गठित कर जुआ खेलते चार जुआरियो को गिरफ्तार कर उनके पास से 3900 / रूपये नगद सहित ताश की गड्डी जप्त की गई है ।
थाना प्रभारी सूर्यकांत अवस्थी ने बताया कि राईखेडी नदी के पास से अजय, अम्मू , उत्तम ,कमलेश सभी आरोपी अंबेडकर वार्ड निवासी पिपरिया को जुआ खेलते गिरफ्तार किया गया है । जुआरियो के विरुद्ध 13 जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही की गई ।
इस कार्यवाही में एसआई यूआरएस चौहान ज, उमेश दुबे
एएसआई मालवी के साथ आरक्षक रवीश बोहरे, प्रदीप यादव नितेश दवनडे की भूमिका सराहनीय रही |
ब्यूरो पंकज पाल खबरे आजतक पिपरिया
