शिवेन्द्र मिश्रा की रिपोर्ट
टीकमगढ -तहसील मोहनगढ थानान्तरगत गाम खाकरोन निवासी ने बारातियो पर डंडे लाठी से किया हमला। एक दर्जन लोगो ने शनिवार को दबंग ने मिल कर बारातियो पर हमला कर दिया जिसे 10 लोग घायल हो गये। थाना मोहनगढ मे थाना प्रभारी ने रिपोर्ट लेने से इंकार कर दिया सभी बारातियो को करीब 1घंटे थाने मे बिठाये रखा। सभी बाराती जिले के एस पी साहब को लिखित में ज्ञापन दिया तब जाकर रिपोर्ट दर्ज हुई। पीड़ित सोवत कुशवाहा कि पुत्री की शादी 21फरवरी को अंजनी नगर पुराकाल रोड ताल वेहट जिला ललितपुर उप्र से आई हुई थी। विवाह कार्यक्रम चल रहा था इसी दौरान गांव के फूलों रामकिशन बालकिशन नन्दन किशोरी कुशवाहा ने मिल कर बारातियो से मारपीट करने लगे। मारपीट में बाराती रवि दिनेश के सिर में गंभीर चोटे आई।
