भोपाल-दिनांक 14.10.19 को सूचना प्राप्त हुई की दो संदिग्ध व्यक्ति शमशाबाद चौराहा पर प्लेटिना मोटर साईकिल पर बैठे है जिसकी सूचना तस्दीक कर संदेही अनूप अहिरवार पिता रघवर अहिरवार उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम झिकरिया कलां व दिनेश नाथ पिता गोकल नाथ उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम सुकलिया थाना गुनगा हाल पता ग्राम झिकरिया कलां से पूछताछ करने पर दिनेश नाथ ने बताया कि यह मोटर साईकिल हमने 5-6 साल पहले दीवानगंज कलारी के पास से चोरी की थी तभी से यह मोटर साईकिल चला रहे है जिसे धारा 41(1-4) जा.फौ./379 भादवि मे जप्त की गई ।
श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय शहर रेन्ज भोपाल , श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय (उत्तर क्षेत्र) भोपाल व श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय जोन-04 भोपाल द्वारा उक्त आरोपीगणों से सख्ती से पूछताछ करने हेतु निर्देश प्राप्त हुये जिसके पालन मे एसडीओपी बैरसिया श्रीमान अंकित जायसवाल (IPS) के निर्देशन मे थाना प्रभारी बैरसिया द्वारा उपनिरी. रमनसिंह ठाकुर, पउनि पूजा त्यागी, सउनि सी.एल.यादव, सउनि गयाराम शाक्य, प्र.आर.663 बेनी प्रसाद, आर.827 गजानन्द गौर की एक टीम गठित कर अन्य चोरी की बारदातो का खुलासा करने हेतु निर्देशित किया गया जिसके पालन मे उक्त आरोपीगणों से सख्ती से पूछताछ करने पर उक्त दोनो आरोपीयों द्वारा दो मोटर साईकिल एवं दो पानी की विधुत मोटर चोरी करना स्वीकार्य किया जिन्हे भी जप्त किया गया है विधुत मोटर खरीदने वाले प्रीतम नाथ सपेरा पिता हरीनाथ सपेरा उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम अमरपुर कीटखेडी एवं कबाडी वसीम खान पिता हसीन खान उम्र 23 वर्ष निवासी वार्ड नं. 11 बैरसिया को भी गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है ।
गिरफ्तार आरोपी
1.अनूप अहिरवार पिता रघवर अहिरवार उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम झिकरिया कलां
2.दिनेश नाथ पिता गोकल नाथ उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम सुकलिया थाना गुनगा हाल पता ग्राम झिकरिया कलां
3. वसीम खान पिता हसीन खान उम्र 23 वर्ष निवासी वार्ड नं. 11 बैरसिया
4. प्रीतम नाथ सपेरा पिता हरीनाथ सपेरा उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम अमरपुर कीटखेडी
बरामद माल-
03 मोटर साईकिल, 02 पानी की विधुत मोटर
