भोपाल । अपराध समाचार
आपने आज तक कई तरह की खबरे तो पढ़ी होगी। लेकिन आज हम आपको ऐसी खबर के बारे में बताने जा रहे है। जिसके बारे में आपने सोचा भी नहीं होगा। दरअसल, बिहार में एक 22 साल की महिला को सौतेले बेटे के साथ पत्नी के रूप में रहने का फरमान सुनाया गया है। ये फरमान इसलिए सुनाया गया क्योकि दोनों के बीच पिछले कई सालों से संबंध थे। जिसके चलते दोनों के दो बच्चे भी हुए थे।
दरअसल, युवक ने पहली पत्नी की मौत के बाद दूसरी शादी की थी। पहली पत्नी की मौत आठ साल पहले हुई थी। महिला के पति ने बताया कि उसे दो साल पहले पूनम और विकास के रिश्ते के बारे में पता चला। उसने कहा कि पूनम और विकास मेरे साथ रह सकते हैं लेकिन संपत्ति में से एक कौड़ी नहीं मिलेगी। लेकिन सौतेली माँ अपनी सौतेले के बेटे के साथ ही अपने पति को छोड़कर जीवन गुजरना चाहती है। अब लोग ही बताये की इसे प्रेम कहे या वासना। महिला का सौतेला बेटा भी उसी के साथ रहने का बात करता है। इन दो हम उम्र के बीच कहानी से बाहर हो चुके लगभग पचास वर्षीय पति ने पहले तो मान-मनौव्वल और पंचायती की, किन्तु बात बनते न देख आखिरकार दोनों को दो छोटी-छोटी बच्चियों समेत घर से निकाल ही दिया।
पंचायत के फैसले पर महिला के 52 वर्षीय पति ने कहा कि वह दूसरी पत्नी और पहली पत्नी से हुए बच्चे को संपत्ति से बेदखल कर देगा। उसने दूसरी पत्नी से हुए दो बच्चों की कस्टडी मांगी है। पूनम ने भी ग्राम कचहरी के सामने कहा कि वह विकास से अलग होने पर सुसाइड कर लेगी। पूनम ने बताया कि उसकी तीन साल की बेटी और दो साल का बेटा है। विकास दसवीं पास है और जमशेदपुर में एक निजी कंपनी में काम करता है।
