स्पोर्ट्स डेस्क. दुनिया के सबसे बेहतरीन और अमीर फुटबॉलर्स में से एक पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो इन दिनों अपने आलीशान घर को लेकर खबरों में हैं। उनके महलनुमा घर के फोटोज इन दिनों काफी वायरल हो रहे हैं। रोनाल्डो का ये मेंशन स्पेन के मेड्रिड में है, जिसकी कीमत 4.8 मिलियन पाउंड (करीब 41 करोड़ रुपए) बताई जाती है। ये स्टार फुटबॉलर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अक्सर अपने मकान के फोटोज शेयर करता रहता है।
रोनाल्डो का आलीशान मेंशन स्पेन की राजधानी मेड्रिड में है। जो कि करीब 8600 फुट के एरिया में बना हुआ है।रोनाल्डो का ये मेंशन स्पेन की राजधानी मेड्रिड के ‘पोजुलो डी एलारकोन’ इलाके में है। जो कि करीब 8600 फुट के एरिया में बना हुआ है और इसमें 7 बेडरूम और 8 बाथरूम भी हैं।
अपने इस आलीशान मेंशन में रोनाल्डो अपनी गर्लफ्रेंड कम पार्टनर जॉर्जिना रॉड्रिगुएज और चार बच्चों (क्रिस्टियानो जूनियर, इवा मारिया और माटियो, एलाना मार्टिना) के साथ रहते हैं।इस स्पोर्ट्स स्टार के इस शानदार मेंशन में मिनी फुटबॉल पिच, लग्जरी स्विमिंग पूल, स्टेट ऑफ द आर्ट जिम और जेंडर न्यूट्रल नर्सरी भी है। घर के दरवाजों में जो हैंडल्स लगे हैं उन पर (क्रिस्टियानो रोनाल्डो) का मोनोग्राम लगा हुआ है।
घर में बनी अलग-अलग बाथरुम्स में से एक में उन्होंने नंबर 7 की फुटबॉल शर्ट को भी फ्रेम करा रखा है। रोनाल्डो के घर में खुद के नाम के पर्सनलाइज्ड ब्लेंकेट भी हैं। जिनका इस्तेमाल उनके फैमिली मेंबर्स करते हैं।
घर के गार्डन में रोनाल्डो ने गौतम बुद्ध के सिर की एक बड़ी सी मूर्ति भी रखी हुई है। इसके अलावा घर में दुनियाभर के महंगे-महंगे सामान भी रखे हुए हैं।
