मध्य प्रदेश के दलित अधिवक्ताओं को दलित महिलाओं से जुड़े महत्वपूर्ण कानूनों तथा जाति व यौनिक हिंसा व भेदभाव के मामलों में न्यायालय में प्रभावी रूप से पैरवी करने, उनको न्याय दिलाने के लिए दलित अधिवक्ताओं की भूमिका पर एक दिवसीय अधिवक्ता सम्मेलन सम्पन्नं
भोपाल।दिनांक8 जुलाई 2021 को Hotel Avinash Residency, Bhopal, Madhya Pradesh में ऑल इंडिया दलित महिला अधिकार मंच (एडमम) एक दिवसीय दलित अधिवक्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता रिटायर्ड जज श्रीमान ऍम. डी जामुनकर द्वारा की गई। मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती रमा पंचाल, वरिष्ठ अधिअधिवक्ता श्रीमती सुचित्रा दामले भी उपस्थित रहीं।
इस कार्यक्रम में म.प्र के 10 जिलों से लगभग 42 दलित महिला व पुरूष अधिवक्ताओं ने भागीदारी निभाई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य दलित महिलाओं पर होने वाले जाति व यौनिक हिंसा व भेदभाव के मामलों में दलित महिलाओं को न्याय दिलाने की कड़ी में दलित अधिवक्ताओं की प्रभावी भूमिका पर चर्चा कर अभियोजन कौशल को बढ़ाना है।
कार्यक्रम में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) संशोधित अधिनियम 2015 व नियम 2016 में महत्वपूर्ण प्रावधान पर प्रकाश डाला व उक्त अधिनियम के लागूकरण में आने वाली बाधाओं व दलित महिलाओं को न्याय दिलाने में आने वाली चुनौतियों पर मंथन करते हुए उन चुनौतियों व बाधाओं के समाधान पर बात की। मध्य प्रदेश में दलित महिलाओं पर बढ़ती हिंसा को रोकने के लिए अन्य संवैधानिक संरक्षण, भारतीय दंड संहिता तथा पोकसो ऐक्ट पर भी विस्तार से अधिवक्ताओं के साथ चर्चा की गई।
इसके पश्चात दलित महिलाओं पर होने वाली हर प्रकार की हिंसा रोकने व अत्याचार अधिनियम की प्रभावी क्रियान्विति के लिए एक राज्य स्तरीय दलित अधिवक्ता फोरम स्थापित कर जिला व राज्य स्तरीय वोर्किंग समूह (Working Group) तैयार करने की रणनीति बनाई गई। इस हेतु अधिनियम के अंतर्गत दलित महिलाओं के लिए उपलब्ध राहत, सुरक्षा व न्याय प्रावधानों का लाभ पहुंचना ही इस सम्मेलन का उद्देश्य है।
इस कार्यक्रम में एडमम, मध्य प्रदेश की राज्य समन्वयक सुश्री गायत्री सोनकर, जिला समन्वयक सुशीला प्रजापति, अंजू अहिरवार, द्रोपदी नवीन, मीना पंवार वमध्य प्रदेश से एडवोकेट विवेक राज बहुत्रा उपस्थित रहे। इसके साथ ही ऑल इंडिया दलित महिला अधिकार मंच की महासचिव सुश्री अबिरामी जोतिस्वरण तथा राष्ट्रीय कार्यक्रम अधिकारी एडवोकेट ग्रिजेश दिनकर ने नई दिल्ली से शिरकत निभाई।
