पिपरिया– ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पिपरिया द्वारा डीजल पेट्रोल और रसोई गैस की कीमतों में राज्य सरकार द्वारा की गई टैक्स की बढ़ोतरी को लेकर महामहिम राज्यपाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा |
जिला कार्यकारी अध्यक्ष रमेश बामने ने बताया डीजल पेट्रोल और रसोई गैस के भाव ज्यादा होने से राज्य में महंगाई ज्यादा बढ़ गई है जिससे आम आदमियों किसानों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है अगर हमारी मांग पूरी नहीं की तो हम आंदोलन करेंगे|
इस बात को लेकर नाराजगी जताई और राज्य सरकार के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जमकर नारेबाजी की गई और जल्द से जल्द टैक्स कम करने के लिए ज्ञापन दिया गया जिसमें जिला कार्यकारी अध्यक्ष रमेश बामने ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप पालीवाल धर्मेंद्र सिंह नागवंशी पार्षद हरीश बेमन बलराम दहिया विनोद नायक कमलेश सोनी परम गोस्वामी रमेश पटेल ललिता अखेंपुरिया मनोज बामने राहुल मेहरा ममता नागोत्रा नीलम पचोरी रचना सावरिया आदि कार्यकर्ताओं ने महामहिम राज्यपाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा |
ब्यूरो पंकज पाल खबरे आजतक पिपरिया
