नरसिंहपुर। जिले की एनटीपीसी प्लांट में विस्थापित किसानों पर लाठीचार्ज करने और झूठे मुकद में 39 लोगों को जेल में डाल ने की माकपा निंदा करतीं हैं। पार्टी के राज्य सचिव जसविंदर सिंह ने आन्दोलन किसानों से चर्चा करते हुए कहा कि किसान समझौते पर अमल करने की मांग कर रहे उसकी मांगों पर विचार कर समाधान निकालने और एनटीपीसी के साथ हये समझौते पर अमल कराने की जिम्मेदारी सरकार की है।
प्रशसन है मगर प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों से संवाद करने की बजाय दमन के सहारे आन्दोलन को कुचलाना चाहती है। जसविंदर सिंह ने कहा कि मंदसौर में छः किसानों की हत्या के बाद भी किसान आन्दोलन रूका नहीं है बल्कि प्रदेश स्तर पर किसानों ने अपनी मांगों को लेकर संघर्ष और तेज किया है ।
माकपा ने संघर्षरत किसानों के साथ एकजुटता व्यक्त रहते हुए कहा कि सरकार को दमन के रास्ते से बाज आने, जेल में बंद किसानों को तुरंत रिहा करने और उनकी जायज मांगों को तुरंत स्वीकार करने की मांग की है।
