कौशांबी : सूबे में भाजपा की सरकार बन्ने के बाद जनपद में जन्मे और सिराथू से विधायक रहे तेज तर्रार भाजपा नेता श्री केशव प्रसाद मौर्या को उप मुख्यमंत्री बनाया गया और साथ ही उनको PWD का अतिरिक्त भार भी दिया गया उनके आदेश पर जनपद की सड़कों को गड्ढे में मुफ्त कराने के पूर्व में शासन के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया गया है। लोक निर्माण विभाग, मंडी समिति व जिला पंचायत ने करीब 13 करोड़ की धनराशि भी खर्च किए गए हैं। इसके बाद भी जनपद की अधिकतर सड़कें गड्ढे से मुक्त नहीं हुआ। गांव की सड़कों की बात तो दूर जिला मुख्यालय की सड़कों का बुरा हाल में सड़क पर गड्ढा व जल भराव होने की वजह से वाहन चालकों पख यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
कौशाम्बी जनपद एक धार्मिक स्थल के रूप में जाना जाता है यहाँ बौद्ध तपोस्थली समेत 52 वि खंडपीठ कडा में माता शीतला का मंदिर और संत मलूकदास स्थल और ख्वाजा कड़क शाह की दरगाह के अलावा अनेको प्राचीन स्थल है जहाँ दूर दूर से लोग आते है परन्तु यहाँ सडको का हाल बेहद खराब है जब की मुख्यालय स्थित विकास भवन मोड़, प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय व मंझनपुर तहसील के पीछे की सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे हैं। विकास भवन कार्यालय में मुख्य विकास अधिकारी समेत कई अफसरों के कार्यालय हैं। इसके बाद भी इस सड़क को गड्ढे से मुक्त नहीं किया है और अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं है यहाँ तक की छेत्री विधायक सिराथू शीतला प्रसाद ने भी टूटी रोड का थीकड़ा पिछली सरकार कर थोप दिया
