बैतूल। वि ख बैतूल के ग्राम नाहिया में अवैध शराब विक्रेताओं के ग्राम का माहौल बिगड़ता जा रहा है।ग्राम में 15 स्थान है जहाँ बेरोक टोक कच्ची शराब धड़ल्ले से बेचीं जा रही है और एक किराना दुकान है जहा पर शराब की देशी विदेशी सभी प्रकार की शराब का भण्डारण कर सरेआम बेचीं जा रही है।गाँव में शराब पी कर शराबियो द्वारा आतंक मचाया जाता है जिसकी वजह से ग्राम की महिलाये व् स्कूल जाने वाली बालिकाए परेशान हो रहे है।कई मर्तबा ग्रामीणो ने पुलिस व् आबकारी के उच्चाधिकारिओ को शिकायत भी कर चुके है किन्तु अवैध शराब बिकना बन्द नही हो रही है। 26 जनवरी की ग्राम सभा में ग्रामीणो ने पंचायत में अवैध शराब बिक्री का मुद्दा उठाया और ऐसे बन्द करने के लिए प्रस्ताव रखा है।
जागरूक ग्रामीणों का कहना है कि शराब बिक्री के कारण गाँव के युवा भी शराब पीने के आदि होते जा रहे है यदि अवैध् शराब बिक्री पर अंकुश नही लगाया गया तो युवाओ का भविष्य चौपट हो सकता है। शाम से रात्रि तक गाँव के चौक चौराहो पर शराबियो की धुमा चौकड़ी के कारण वहा से गुजरना मुश्किल हो रहा है।
