भोपाल !धानुक समाज विकास संघ भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा आज मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री के ओएसडी श्री एसके तिवारी जी को ज्ञापन सौंपकर मांग की की ब्यावरा जिला राजगढ़ में धानुक बंशकार समाज की प्रांतीय स्तर की भव्य धर्मशाला एवं सरस्वती मंदिर का भूमि पूजन 28 फरवरी 2021 को प्रदेश उपाध्यक्ष सुमित्रा बाल्मीकि जी भारतीय जनता पार्टी,पूर्व राज्यसभा सदस्य नारायण सिंह केसरी जी, राजगढ़ सांसद श्री रोडमल नागर,भाजपा के जिला अध्यक्ष दिलवर यादव जी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजगढ़, नगर पालिका अध्यक्ष ब्यावरा, ब्यावरा विधायक,धानुक समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट BP bansal, प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार पिपरिया, प्रदेश संगठन मंत्री पप्पू लाल वंशकार, जिलाध्यक्ष दिनेश बंशकार राजगढ़, ब्यावरा ब्लॉक अध्यक्ष सोनू बंशकार और लगभग 25 -26 जिलों के जिलाध्यक्ष, राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी के साथ-साथ हजारों की तादाद में उक्त कार्यक्रम संपन्न हुआ कार्यक्रम में घोषणा की राजगढ़ सांसद जी नागर द्वारा 10 लाख रुपए की धर्मशाला एवं मंदिर निर्माण के लिए, ₹5 लाख ब्यावरा विधायक द्वारा धर्मशाला निर्माण के लिए घोषणा की राजनैतिक प्रतिनिधियों ने भी धर्मशाला बनाने में अपनी सहयोग राशि की घोषणा की और मध्य प्रदेश की प्रांतीय स्तर की धर्मशाला 10200 स्क्वायर फिट में बन रही थी जिसमें विधायक निधि से जो राशि दी गई उसका टेंडर नगर पालिका ब्यावरा को दिया गया उक्त टेंडर इंजीनियर दीक्षित एवं Babu शर्मा के द्वारा निर्माण कराया गया और इंजीनियर ने 15 लाख रुपए की रिश्वत मांगी! नगरपालिका के इंजीनियर ने योजनाबद्ध तरीके से धर्मशाला और मंदिर को दिनाँक 23/10/2021 को लगभग 5:00 बजे जेसीबी मशीन से तुड़वा दी!की है उक्त ज्ञापन श्री बंशल ने माननीय मुख्यमंत्री जी, माननीय राजस्व मंत्री एवं प्रदेश संगठन मंत्री पप्पू लाल बंशकार यह द्वारा ब्यावरा थाने में नगर पालिका के इंजीनियर दीक्षित एवं शर्मा के खिलाफ अपराध दर्ज करने की रिपोर्ट थाने में दी! माननीय मुख्यमंत्री से मांग की कि शीघ्र ही उक्त इंजीनियर को सस्पेंड किया जाए और शासन की निधि से धर्मशाला बनाई जाए और सरस्वती मंदिर भी बनाया जाए अगर ऐसा नहीं किया गया तो 15 दिन के बाद प्रदेश व्यापी धरना प्रदर्शन किया जाएगा!
