हल चलाते समय खेत में निकली 15 फीट गहरी सुरंग: बैल का पैर फंसने पर पता चला; लोग बोले खजाना भी हो सकता है
बाकानेर धार सैयद रिज़वान अली
धार जिले के बाकानेर से 4 किलोमीटर मारुति शोरूम वर्क शॉप के समीप ग्राम कोलीपुरा अजंदी मान स्थित एक खेत में हल चलाते समय 10 से 15 फीट गहरी रहस्यमयी सुरंग मिलने से इलाके में कौतूहल का माहौल है। बुधवार शाम 5 बजे को सामने आई इस घटना के बाद आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण सुरंग देखने पहुंच रहे हैं। किसान ने एहतियात के तौर पर लोगों को सुरंग के भीतर जाने से मना किया है।
किसान टीकम देवड़ा ने बताया कि वे रोज की तरह अपने खेत में बैलों से हल चला रहे थे। इसी दौरान अचानक एक बैल का पैर जमीन धंसने से बने गड्ढे में फंस गया। ग्रामीणों की मदद से बैल को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके बाद जब आसपास देखा गया तो वहां 10 से 15 फीट गहरी सुरंग जैसा गहरा गड्ढा दिखाई दीया,
*सालों से कर रहे खेती, पहली बार मिला सुरंग का पता*
किसान ने बताया कि वह कई वर्षों से इसी खेत में खेती कर रहे हैं और हर साल फसल भी लेते रहे हैं। पहले कभी इस तरह की कोई जानकारी नहीं मिली। अचानक जमीन के नीचे सुरंग मिलने से पूरा परिवार और ग्रामीण हैरान हैं।
ग्रामीण चर्चा कर रहे थे बहुत पहले गुर्जर बस्ती रही है यहां पास में ही हो सकता सुरंग मै से बावड़ी मै जाने का रास्ते की हो सकती है। वहीं यह संभावना भी जताई जा रही है कि किसी पुराने विकास कार्य, जैसे पाइपलाइन या नहर निर्माण के दौरान यह संरचना बनी हो। उन्होंने बताया कि गांव मांडव क्षेत्र के निकट स्थित है।
सुरंग मिलने की खबर फैलते ही बुधवार शाम से सुबह गुरुवार से बड़ी संख्या में ग्रामीण और किसान मौके पर पहुंचने लगे।
फिलहाल सुरंग की वास्तविक प्रकृति और उसके इतिहास का पता लगाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर जांच की संभावना जताई जा रही है। हो सकता हो सुरंग के अंदर पुरानी आबादी बस्ती रही हो कुछ लोग कह रहे है गड्ढा ऐसा लग रहा है जैसे जमीन मै बड़ा बर्तन राजन खसक गया हो जिसके नसीब का होगा उसको मिलेगा खजाना भी हो सकता है। बर्तन मै कुछ भी हो सकता है, पुराने जमाने का, ऐसे चर्चा है, प्रशासन सजगता से देखे तो जांच करे और आसपास खुदाई करे तो ही मालूम पड़ सकता है।
