भोपाल : SDM शहर मिलिंद ढोके को भोपाल नगर निगम के लिए आज शनिवार को एक तरफा रिलीव कर दिया गया । श्वेता पवार को ढोके की जगह SDM शहर बनाने के आर्डर भी भोपाल कलेक्टर ने जारी कर दिए ।
जानकारी के मुताबिक 2014 बैच के डिप्टी कलेक्टर रैंक के SAS अफसर ढोके का तबादला पिछली 17 जनवरी को डिप्टी कमिश्नर भोपाल नगर निगम कर दिया गया था । एक लंबे टाइम तक रिलीव नहीं होने के चलते शासन ने ढोके को पिछले दिनों एक तरफा रिलीव कर दिया। श्वेता पवार अभी जॉइंट कलेक्टर मुख्यालय हैं।तथा पूर्व मे SDM गोविंदपुरा रह चुकी हैं । प्रशासनिक दक्षता के अभाव मे उनको हटाया गया था , अब भी कोई विकल्प न होने के कारण पुनः SDM बनाया गया है ।
