इंदौर। म.प्र. के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि कमलनाथ सरकार मजबूत सरकार है, जो 5 साल तक पूरे दमखम से चलेगी । भाजपा के नेता स्वयं के संगठन की चिंता करें। भाजपा वालोें में अहंकार कूट-कूट का भरा है।
श्री सिंह आज शाम स्टेट प्रेस क्लब, मध्यप्रदेश द्वारा आयोजित ‘‘एक आत्मीय मुलाकात‘‘ समारोह का संबोधित कर रहे थे। श्री सिंह ने कहा कि वे 2003 के बाद मध्यप्रदेश से ज्यादा संपर्क में नहीं रहे। 2017 में जब उन्होंने नर्मदा परिक्रमा की तब मध्यप्रदेश के गांव, शहर, कस्बे के उन लोगों से भेंट हुई जिन्हंे सत्ता-संगठन से कोई सरोकार नहीं था। ऐसे लोगांे में शिवराज सरकार के प्रति गहरी नाराजगी थी। जिस प्रकार 2003 के विधानसभा चुनाव में दिग्विजय सिंह अकेला रह गया था। उसी प्रकार 2018 में शिवराज सिंह चैहान भी अकेला पड़ गया था।
प्रारंभ में स्टेट प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रवीण खारीवाल ने स्वागत भाषण दिया। कमल कस्तूरी, विजय अड़ीचवाल, कीर्ति राणा, रवि जे. चावला, नवीन जैन, चंद्रशेखर रायकवार, अजय भट्ट, इंदौर प्रेस क्लब महासचिव नवनीत शुक्ला, फोटो जर्नलिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय शर्मा, वूमेन्स प्रेस क्लब की कल्पना श्रीवास्तव, धार प्रेस क्लब अध्यक्ष छोटू शास्त्री, उज्जैन सिटी प्रेस क्लब अध्यक्ष संदीप मेहता, शाजापुर के नईम कुरैशी ने दिग्विजय सिंह का स्वागत किया। आसिफ शाह ने स्मृति चिन्ह भेंट किया। समारोह में शहर के वरिष्ठ कांगे्रसी नेता, वरिष्ठ पत्रकार, प्रबंध संपादक विशेष रूप से उपस्थित थे।
