कन्नौद। खातेगांव विधानसभा विधायक जब चुनाव लड़ रहे थे तो विधानसभा के हरेक इंसान को ऐसा लग रहा था कि उसे ही विधायक का टिकट मिला है और चुनाव जीतने के पश्चात भी आज तक आशीष शर्मा ने किसी को यह अहसास नही होने दिया कि आशीष की जीत विधानसभा के हर आदमी की जीत नही है।
4 साल के 1461 दिन के प्रत्येक दिन के किसी भी पल विधानसभा का कोई भी व्यक्ति किसी भी कार्य या समस्या के लिए विधायक से सम्पर्क करता और हमारे विधायक उसी समय उसकी समस्या के निदान के लिए प्रयास करने लगते। उक्त विचार क्षेत्र के विधायक पण्डित आशीष शर्मा के विधायक के रूप में चार साल सफलता पूर्वक पूर्ण करने पर उनके सम्मान में नगर पंचायत के कम्यूनिटी हॉल मे आयोजित चार साल बेमिसाल कार्यक्रम के दौरान कही गयी। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष दीपक अग्रवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम जाट, विधानसभा प्रभारी डॉ शिवपटेल, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष गुड्डु मीणा, भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष महेश परमार, मंडल उपाध्यक्ष प्रवीण धूत, वरिष्ठ कार्यकर्ता चूडावत वकील साहब आदि के द्वारा विधायक के सम्मान में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया एवम उनके द्वारा किये गए कार्यों उनकी कार्यशैली की प्रशंसा की।इस अवसर पर फूल माली समाज, मांझी समाज, शिव दत्त अखाड़ा , सरपंच संघ, किसान संघ, जाट समाज, यादव समाज,साहू समाज, माँझी समाज, ढोली समाज,नगर पंचायत, बेहड़ा बाबा नवदुर्गा उत्सव समिति, पेंशनर्स संघ, भाजयूमो, किसान मोर्चा, महिला मोर्चा मण्डल सहीत भाजपा कार्यकर्ता एवम गणमान्य नागरिकों के द्वारा विधायक का सम्मान किया गया एवम उन्हें बधाई दी गयी। इस अवसर पर श्री शर्मा ने कहा कि मेरी जीत आपकी जीत थी है और रहेगी। मेने चार की सफलता का राज मेरे कार्य कर्ताओ की मेहनत और पार्टी ,संघटन एवम मेरे प्रति उनका प्रेम है जिसकी वजह से में आज उनकी उम्मीदों पर खरा उतर सका। आपका मेरे प्रति विश्वास ही मेरी ताकत है आप ऐसा ही प्यार और स्नेह मुझे आगे भी मिले और में आप सबका कार्य करता रहू परम् पिता परमेश्वर से यहि प्रार्थना करता हूँ। इस अवसर पर वरिस्ठ मंचासीन कार्यकर्ता हिदनाथ गुरू, बालम मामू, डॉ मोहन कोठारी, रमजान फानी, नत्थू लाल माली, हरिप्रसाद शर्मा, आदि का सम्मान किया गया।इस अवसर पर रूपेश शर्मा, सरपंच नरेंद्र कांसल, मांगीलाल खत्री, श्री परमार, हरीराम करबाड़ा, अनोखी चौहान,नगर पंचायत उपाध्यक्ष गीता शर्मा,महिला मोर्चा से संगीता यादव, गायत्री जाट, मुन्नी जीजी, किरण चौधरी, संगीता सोलंकी, भारत शर्मा, राजकुमार वर्मा, अशोक पहलवान,राजेश यादव,घनश्याम अग्रवाल, सलीम शाह, राधेश्याम खत्री, मदन चौहान, दिलीप यादव,नीलेश अग्रवाल,पार्षद किरण उईके,अलका खत्री, राजू बाई चौहान,अय्युब बाबा, विनोद मालवीय, मोहन सारदीय सहित नरेन्द्र साहू, आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्त जानकारी भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी डॉ जागेश्वर पंचोली द्वारा दी गई।
