।अशफाक कायमखानी।
जयपुर।
राजस्थान मे कांग्रैस ने सभी पच्चीस सीटो पर व भाजपा ने एक सीट गठबंधन के तहत रालोपा को देने के बाद सभी चोबीस सीटो पर उम्मीदवार घोषित करने के बाद राज्य की एक मात्र सीट दौसा ऐसी बन गई है , जहा से दो प्रमुख दलो की दो महिला उम्मीदवारो के मध्य चुनावी मुकाबला होना है।
राजस्थान की दौसा सीट को छोड़कर बाकी सभी सीटो मे से कुछ पर महिला व पुरुष उम्मीदवार के मध्य मुकाबला है तो अन्य पर पुरुष का पुरुष उम्मीदवार से मध्य मुकाबला होना है। भाजपा की तरफ से राजसमंद से दिया कुमारी व दौसा से जसकौर मीणा महिला उम्मीदवार चुनाव लड़ रही है। जबकि कांग्रैस की तरफ से नागोर से ज्योति मिर्धा, जयपुर ग्रामीण से कृष्णा पूनीया, जयपुर शहर से ज्योती खण्डेलवाल व दौसा से सविता मीणा महिला उम्मीदवार के रुप मे चुनाव लड़ रही है। राजस्थान मे भाजपा के मुकाबले कांग्रैस ने महिला उम्मीदवार दोगुना बनाये है।
कांग्रैस की महिला उम्मीदवार ज्योती मिर्धा का मुकाबला नागौर मे रालोपा के विधायक हनुमान बेनीवाल से, जयपुर शहर मे ज्योती खण्डेलवाल का मुकाबला भाजपा के रामचन्द्र बोहरा से, जयपुर ग्रामीण मे कांग्रैस की कृष्णा पूनीया का मुकाबला भाजपा के राज्यवर्धन सिंह राठौड़ से व दौसा मे कांग्रेस की सविता मीणा का मुकाबला भाजपा की जसकौर मीणा से है। इसके अलावा भाजपा उम्मीदवार दिया कुमारी का मुकाबला राजसमंद मे कांग्रैस के देवकीनंदन से होना है।
कुल मिलाकर यह है कि महिला उम्मीदवारो के हिसाब से प्रमुख मुकाबला दौसा मे कांग्रैस की सविता मीणा का भाजपा की पूर्व केन्द्रीय मंत्री जसकौर मीणा से होना है।दौसा मे दो महिला उम्मीदवारो के मध्य होने वाले रोमांचक मुकाबले पर सबकी नजर टिकीं हुई है।
