भोपाल से मनीषा धनवानी की रिपोर्ट
आज राजधानी के विभिन्न संगठनों के प्रमुखों ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह से मुलाक़ात कर संजीव प्रकाशन जयपुर राजस्थान द्वारा प्रकाशित पुस्तक में समुदाय विशेष के विरुद्ध मनगढ़ंत तथ्य छाप कर समुदाय विशेष की भावनाओ को ठेस पहुंचाने, साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने के सम्बन्ध में ज्ञापन सौंपकर उचित कार्रवाई की मांग की।
प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि जयपुर राजस्थान द्वारा प्रकाशित मुद्रित संजीव पास बुक कक्षा 12 विषय राजनीति विज्ञान के पृष्ठ संख्या 395 से 408 तक प्रकाशित सामग्री में इस्लाम से आंतकवाद को खुले तौर पर मनगढ़ंत रूप से लागू आंतकवाद करार देते हुए इस्लाम धर्म को बदनाम करने में इस्लाम धर्म के अनुयाइयों को भड़का कर सांप्रदायिक दंगा भड़काने व समुदाय विशेष की भावना को भड़काने का प्रयास किया गया है।
वर्तमान में राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है और कांग्रेस की सरकार रहते हुए इस तरह का कृत्य होने से म. प्र. के मुस्लिम समाज मे भी आक्रोश है और नगर निकाय चुनाव करीब है जिस पर इसका असर होना संभावित है।
इस अवसर पर मुस्लिम महासभा मध्य प्रदेश के अध्यक्ष मुनव्वर अली, समाजसेविका सादिया बाज़ खान ,मप्र कॉंग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव एडवोकेट नौमान खान, मुस्लिम महासभा मध्य प्रदेश के महासचिव इरशाद अली ,ज़िला अध्यक्ष इकराम उल हक़ सहित रेहान और शहज़ाद अली शामिल थे।

