छिंदवाडा,-देश के अन्य जिलों के सांसद जब जीतकर संसद भवन पहुंचते है। तो उनकी जीत का आधार मतों की संख्या होती है परंतु मैं देष का एक अकेला ऐसा सांसद हंू जो जितने बारे भी जीतकर संसद में गया हूं, अपने जिले की जनता का विष्वास, उनके द्वारा दी गई शक्ति और अटूट प्यार की बदौलत गया हूं। मूझे इस बात पर गर्व है और मूझसे मेरी इस दौलत को कोई छीन नहीं सकता, उक्त उदगार आज अपने छिंदवाड़ा प्रवास के चौथे दिन जिले के सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री कमलनाथ ने कोंयलांचल की सभाओ मे व्यक्त कियें।
(उमराड़ी , बेलनीढाना एवं मालनी मे कमलनाथ को सुनने उमड़ा जनसैलाब)–
जामई विकासखंड के ग्राम उमराड़ी में आयोजित विषाल जनसभा को संबोधित करते हुए कमलनाथ ने कहा कि आज सबसे ज्यादा जिले का किसान त्रस्त है। बिजली बिलों ने संभावित मूनाफे को घाटे में बदल दिया है। केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र के तीन साल और मध्यप्रदेश के 14 साल के शासन को जनता ने बहुत करीब से देखा है और अब जनता भाजपा की बरगलाने की राजनीति को समझ चुकी है। जिससे जबाव भी जनता ही देगी। प्रदेष सरकार की भावांतर योजना पर कटाछ करते हुए कहा कि यह योजना गिने चुने व्यापारियों को लाभ पहुंचाने के लिए बनाई गई है, जबकि प्रदेष का किसान हताष, निराष, व ठगा हुआ है। किसानों के साथ न केवल धोखा हुआ है, बल्कि उन्हें अपमानित भी किया जा रहा है। युवाओं के भविष्य पर चिंता करते हुए उन्होंने कहा कि आज भी रोजगार व उघोग के नाम पर युवाओं को ठगा जा रहा है, वास्तविकता यह है कि प्रदेष में उद्योग खुल नहीं रहे है बल्कि बंद हो रहे है। श्री नाथ ने कहा कि महिलाओं के लिए विधवा पेंषन, निराश्रित पेंषन, व अन्य योजनाएं कांग्रेस ने दी परंतु प्रदेष सरकार के मुख्यमंत्री इसे अपनी उपलब्धी बता रहे है।
सांसद कमलनाथ ने नवेगांव ब्लाक के ग्राम मालनी में आयोजित जनसभा में बताया कि छिंदवाड़ा जिले में हर वर्ष मालनी सहित अनेकों ग्रामों के किसान और मजदूरों के पलायन की चर्चा जब उन्होंने सोनिया गांधी से की तो उन्होंने इस पलायन को रोकने के लिए स्थानीय स्तर पर कार्ययोजना बनाने की सलाह दी थी। और फिर छिंदवाड़ा जिले की इस समस्या के निराकरण के लिए रोजगार गारंटी योजना की रूपरेखा तैयार की गई। जो पूरे देष में लागू की गई और कानून में बदली। उन्होने ने कहा कि हम इस बात को गर्व से कह सकते है कि छिंदवाड़ा जिले के एक गांव की समस्या के लिए बनी योजना पूरे देष के किसान और मजदूरों के काम आयी।
उपरोक्त सभाओं मंे जिला कांग्रेस अध्यक्ष गंगा प्रसाद तिवारी, दीपक सक्सेना, राजीव तिवारी,सतीष नरायण शुक्ल, अमरदीप राय, महिला ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पलता राठौर, तेजीलाल सरेयाम,सिराज गौसी,राजेन्द्र उईके,रामदास उईके,उपेेंद्र शर्मा, जितेंद्र अग्रवाल, भवूत पटेल, चंदन पटेल, महताप शाह, विनोद निरापुरे, छोटू पाठक, पप्पू यादव, प्रमोद सूर्यवंषी, बुधराम पटेल, अरूण साहू सहित कांग्रेस के पदाधिकारी एवं हजारों की संख्या मंे कार्यकर्ता उपस्थित हुए
