लखनऊ- लखनऊ मे पद्मावती फिल्म को लेकर एक बार फिर विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। जिस तरीके से सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया है उसके बाद से ही राजधानी लखनऊ के हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर करणी सेना के कार्यकर्ताओं द्वारा और महिलाओं द्वारा फिल्म का विरोध प्रदर्शन किया गया।
वहीं उनका कहना है कि जिस तरीके से संजय लीला भंसाली द्वारा बनाई गई फिल्म पद्मावती के अंदर क्षत्रिय समाज और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली फिल्म पद्मावती बनाई गई है, यह पूरी तरीके से गलत है इस फिल्म से हिंदू धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना और राजपूत की भावनाओं को ठेस पहुंचाना है। उनका कहना है कि जिस तरीके से सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया है कहीं ना कहीं समाज में ठेस पहुंचाने वाला यह फैसला है जिसका हम लोग विरोध कर रहे हैं वही कहे करणी सेना के लोगों का कहना है कि अगर इस फिल्म पर सरकार रोक नहीं लगाएगी तो बड़ा आंदोलन होगा सिनेमाघरों पर जिसके जिम्मेदार खुद सरकार होगी।
