सुल्तानपुर-रातापानी अभ्यारण के ग्राम में बसे ग्रामीणों ने वन विभाग दुरा कि जा रही न इंसाफी के खिलाफ एक एकजुट होकर वन विभाग के खिलाफ विरोध प्रर्दशन कर वन विभाग के नाके, के सामने जाम लगा दिया ।
मामला रातापानी अभ्यारण क्षेत्र के अंतर्गत आनेवाला ग्राम पंचायत खापाड़िया है जहां कई वर्षों से निवास कर रहे ग्रामीणों समस्या का है । जहाँ लगभग ग्यारह गॉव के ग्रामीण मूलभूत सुविधाओं से आज भी वंचित है ।
आज सुल्तानपुर जोड़ पर वन विभाग दुरा वन नाके के निर्माण कार्य शुरू करने जा रहा था ।इसको लेकर वन विभाग द्वरा की जा रही जबरदस्ती का ग्रामीणों शिकार होना पड़ रहा है ।ग्रामीणों का कहना है वन विभाग दुरा जबरन राजस्व भूमि पर कब्जा कर नाका निर्माण अतिक्रमण कर किया जा रहा है।जब के नाका निर्माण की स्वीकृति वन विभाग ने ग्राम मड़वा रमपुरा में दी है।
इस कारण से गुस्साए ग्रामीणों ने सरपंच अशोक चौकसे के नेतृप्त में सुल्तानपुर जोड़ स्थित चौकी में जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया विरोध करने से मामला तूल पकड़ने लगा वही ।जानकारी मिलने पर बिनेका वन परिक्षत्र अधिकारी मौके पहुंच गए वही एक बड़ी बात निकल कर सामने आई है कि रेंजर को खुद पता नही नाका कहाँ पर बनना है जब ।हालात खराब होने की खबर मिलते ही थाना सुल्तानपुर नगर निरीक्षक श्री राजेन्द्र धुर्वे अपने बल के साथ मौके पर पहुंचे।इसके बाद तहसीलदार अवदेश यादव अपने स्टाफ के साथ पहुंच कर निर्माण कार्य प्रारंभ न करने की हिदायत देकर मामले को शांत किया वही ।सरपंच अशोक चौकसे एव ग्रामीणों का कहना है नाका निर्माण की स्वीकृति रमपुरा मड़वा का है ।निर्माण वहाँ किया जाएहै और ग्रामीणों को वैसे ही कोई मूलभूत सुविधा नही मिल पा रही है उन्हें और मूलभूत सुविधाओं से वंचित न किया जावे या तो उचित मुआवजा देकर पूरे गांव खाली कर लिए जाए या फिर पूरी मूलभूत सुविधाएं सरकार द्वारा दी जाए।
जिला ब्यूरो राम चरण मैथिल की रिपोर्ट
