सुल्तानपुर खबरें आजतक
सुल्तानपुर – 15 दिन पहले खपड़िया खापा के सरपंच द्वरा बिना परमिशन के रातापानी अभयारण के ग्राम रामपुरे में सी सी रोड़ निर्माण कराया जा रहा था , जिसकी जानकारी अब्दुल्ला गंज डी एफ ओ को मीडिया द्वारा दी गई डी एफओ ने रेंजर ओर डिप्टी रेंजर को कार्रवाही करने के निर्देश दिए वही डिप्टी रेंजर ने नाकेदार को जप्ती करने के आदेश दिया नाकेदार भल्लवी द्वारा एक मिक्चर मशीन , 100 बोरी सीमेंट गिट्टी रेत गेती फावड़ा अन्य सामग्री जप्त की गई । कुछ दिन बाद मीडिया द्वारा जप्ती समान की जानकारी लेनी चाही तो रेंजर द्वरा जानकारी न देते हुए गोलमोल जवाब देकर पल्ला झाड़ ते नजर आए। मीडिया ने गांव में जाकर जप्ती मशीन ओर सामग्री की जानकारी ली तो रेंजर डिप्टी रेजनर औऱ वन रक्षक की मिली भगत सामने आई जप्त की गई मशीन सीमेंट अन्य सामग्री पैसे का लेनदेन कर बिना कर्रवाई किए छोड़ दी गई ।
रेंजर , डिप्टी रेंजर के मिली भगत से चल रहे अवैध सीसी रोड निर्माण जंगलो की कटाई ओर भूमिपर अवैध कब्जो के काले कारनामो के भेद खुल सकते है इस कारण पत्रकारो पर रेंजर ने अंदर जाने पर प्रतिबन्ध लगा दिया ।
रेंजर की मिलीभगत से वनों में अवैध काम चल रहे है।
रायसेन सुल्तानपुर से रामचरण मैथिल की रिपोर्ट
