भोपाल : स्कूल शिक्षा विभाग के महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान ने भोपाल में नि:शुल्क योग के प्रशिक्षण की सुविधा जन-सामान्य के लिए उपलब्ध करवायी है। मासिक योग प्रशिक्षण नियमित रूप से आयोजित किए जा रहे हैं।
योग प्रशिक्षण भोपाल के शिवाजी नगर लिंक रोड नं 1 में स्थित राज स्तरीय शासकीय योग प्रशिक्षण केन्द्र में लगाये जा रहे हैं। अगला मासिक योग प्रशिक्षण 8 जनवरी, 2018 से शुरू हो रहा है। योग सीखने के इच्छुक व्यक्ति जो शारीरिक रूप से स्वस्थ्य और हायर सेंकण्डरी उर्तीण हों वे प्रवेश ले सकते हैं। नि:शुल्क योग प्रशिक्षण के सम्बन्ध मे अन्य जानकारी फोन नम्बर 0755-2574828 और मोबाईल नं 9993360124 पर ली जा सकती है।
