मिर्ज़ापुर-आज दिनांक 07-01-2018 को पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर मिर्ज़ापुर पुलिस व पत्रकारों द्वारा एक मैत्रीपूर्ण मैच खेला गया, जिसमें पुलिस व पत्रकारों की मिश्रित टीम ने प्रतिभाग किया। इसके पूर्व ग्राउंड पर पुलिसकर्मी व पत्रकारों को मिलाकर दो टीमें 1- अष्टभुजा एकादश 2- कालीखोह एकादश बनाई गई। अष्टभुजा एकादश टीम की कप्तानी श्री आशीष तिवारी पुलिस अधीक्षक मिर्ज़ापुर व कालीखोह एकादश की कप्तानी श्री तृप्ति चौबे ब्यूरो चीफ दैनिक हिंदुस्तान ने की। कालीखोह एकादश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 78 रन बनाकर अष्टभुजा एकादश को जीत के लिए 79 रन का लक्ष्य दिया। जिसे अष्टभुजा एकादश ने कप्तान आशीष तिवारी की धुआँधार बल्लेबाजी की बदौलत 03 ओवर शेष रहते ही पूरा करके मैच को अपने नाम किया।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी कालीखोह एकादश की ओर से कप्तान तृप्ति चौबे ने बढ़िया बल्लेबाजी करते हुये अपनी टीम का स्कोर 78 तक पहुँचाने में काफी अहम भूमिका निभायी। उनके द्वारा कुल 47 रन बनाये गये। उनके अलावा बाद में बल्लेबाजी करने उतरे संजय दूबे जनसंदेश ने भी अच्छे शाट्स लगाये लेकिन अपनी टीम को ज्यादा योगदान नहीं दे पाये। इसके पूर्व ओपनिंग करने उतरे श्री कृष्णगोपाल वर्मा कुछ खास नहीं कर पाये और विपक्षी टीम के कप्तान की गेंद पर एलबीडब्लू होकर जल्दी ही चलते बने।
जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी अष्टभुजा एकादश टीम की तरफ से ओपनिंग करने आये श्री यादवेन्द्र सिंह ब्यूरो चीफ दैनिक जागरण व श्री अरूण तिवारी दैनिक जागरण अपनी टीम के लिये कुछ खास नहीं कर पाये लेेकिन उनके बाद आये उ0नि0 प्रवीण सिंह ने काफी अच्छे शाट्स लगाये। उनके आऊट होने के बाद खेलने आये पवन त्रिपाठी नेशनल वाईस ने भी काफी अच्छे शाट्स खेले और कैच आऊट हो गये। तीसरे नम्बर पर खेलने उतरे टीम के कप्तान श्री आशीष तिवारी पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ने अपने जोरदार छक्कों की मदद से टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। उन्होने कुल 40 रन बनाये जिसमें 04 झन्नाटेदार छक्के व 02 चौके शामिल थे। उन्होंने अपनी टीम को छक्का लगाकर जीत दिलायी। इसके बाद खेलने उतरे श्री संजय कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी नगर कुछ खास नहीं कर सके और जल्दी ही आऊट हो गये। अन्त में पुलिस अधीक्षक मीरजापुर श्री आशीष तिवारी व कां0मनोज ने अष्टभुजा टीम को जीत दिलायी।
