सीहोर से सतीश सेन की रिपोर्ट

सीएम शिवराज की सख्ती के बाद सीहोर पुलिस एक्शन में चिटफंड घोटाले में सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय सहित साईप्रसाद कंपनी पर बड़ी कार्यवाही
सीहोर एसपी की 48 घंटो में 2 बड़ी कार्यवाही, सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय सहित 6 पर 420 का मामला दर्ज, तो साईप्रसाद कंपनी की मध्यप्रदेश के जिलों में मौजूद 90 सम्पतियों की नीलामी की तैयारी
बीते दिनों मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गृह विभाग को निर्देश दिए थे कि प्रदेश में किसी भी प्रकार के माफिया तथा जनता के साथ धोखाधड़ी करने वाली चिटफंड कंपनियों के विरूद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई करने और किसी को भी बख्शा न जाएं। बदमाशों के मन में खौफ होना चाहिए। अपराधी तत्वों के विरूद्ध निरंतर कार्रवाई हो।ज्ञात रहे कि सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपने निवास कार्यालय में प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थितियों की गृह विभाग के साथ समीक्षा बैठक की थी। इस अवसर पर गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी, अपर मुख्य सचिव गृह, एडीजी एंटेलीजेंस व अन्य अधिकारी उपस्थित थे
लिहाजा मुख्यमंत्री के सख्ती का असर भी हुआ उनके ग्रह जिले सीहोर में ही सीहोर पुलिस अधीक्षक एसएस चौहान ने 48 घंटो में दो बड़ी
कार्यवाही करते है चिटफंड घोटाला करने वाली कंपनियों में हड़कंप मचा दिया है पुलिस अधीक्षक एसएस चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि 3 महीनों के कड़ी मेहनत और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सहयोग से वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में इन बड़ी कार्यवाहीयो को अंजाम दिया गया है जिससे मध्यप्रदेश के उन गरीब, भोलेभाले लोगो को राहत और उनकी मेहनत का निवेश किया गया रुपया वापस मिलेगा ।
पुलिस अधीक्षक एसएस चौहान ने बताया कि आवेदक से मिली शिकायत के आधार पर आष्टा में सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय सहित 7 पर धोखाधड़ी मामले में 420 का केस दर्ज किया गया है
वही यह मामला पीड़ितों की शिकायत पर दर्ज हुआ है जानकारी के मुताबिक पीड़ितों ने शिकायत दर्ज कराई है कि सहारा कंपनी के एजेंट ने उनके पैसे कम समय में दोगुना करने के लिए जमा कराए थे लेकिन समय सीमा पूरा होने के बाद उनका पैसा उन्हें वापस नहीं दिया गया।
सीहोर पुलिस अधीक्षक एसएस चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना आष्टा में पीड़ित ललित जैन पिता इंदर मल जैन निवासी बुधवारा आष्टा की शिकायत पर सहारा इंडिया कंपनी के प्रमुख सुब्रत रॉय सहित टेरेटरी हेड बीके श्रीवास्तव,
शाखा प्रबंधक आष्टा अविनाश कुमार,सेक्टर मैनेजर सीहोर ब्रज नंदा भोड़ले,रीजनल मैनेजर सरवर खान, मंडल प्रमुख अनिल तिवारी,हेड ऑफिस लखनऊ के हेड ओ पी श्रीवास्तव वही कंपनी के अन्य संचालक
खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया गया है।
*साईप्रसाद कम्पनी पर शिकंजा,90 से ज्यादा सम्पतियों को किया जाएगा नीलाम*
वही दूसरी बड़ी कार्यवाही मंगलवार को सीहोर जिले के थाना गोपालपुर अन्तर्गत घोघराडेम के हितग्राहियों की रिपोर्ट पर लगभग 70-80 निवेशकों के करीब तीन करोड रूपये की राशि एवं थाना कोतवाली सीहोर के 50 से अधिक निवेशकों की 20-25 लाख रूपये की राशि सांई प्रसाद प्राईवेट लिमिटेड कंपनी में फंसे होने के संबंध में प्रतिवेदन प्रस्तुत बनाकर सांई प्रसाद प्राईवेट लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर बाला साहिब भापकर की मध्यप्रदेश में मौजूद 90 संपत्तियाँ जिनमे बालाघाट 01 , ग्वालियर 01 . बीना ( सागर ) 01 , सीहोर 01 , हरदा 01 , विदिशा 01 , आगर मालवा 45 , खरगोन 28 , उज्जैन 05 , भोपाल 04 तथा इन्दौर की 02 संपत्तियाँ शामिल है लिहाजा उक्त जिलो की 90 संपत्तियों को राजसात कर नीलामी की तैयारी की जा रही है ।

लिहाजा चिटफंड कंपनियों पर इस तरह की बडी कार्यवाही मध्यप्रदेश में अभी कही भी देखने को नही मिली है लेकिन सीहोर पुलिस ने जिस तरह से 48 घंटो में दो बड़ी कार्यवाही की उससे निवेशकों को फायदा जरूर मिलेगा और उन्हें अपने फसे रुपये मिलने की उम्मीद जाग उठी है और अब सीहोर पुलिस की कार्यवाही की पूरे मध्यप्रदेश में प्रशंसा हो रही है ।
