सैयद ख़ालिद कैस भोपाल के साथ सैयद शेहजाद हुसैन सागर की रिपोर्ट
बीना । भ्रष्टाचार और अनियमतता शासकीय तंत्र का अभिन्न अंग बन चुका है । सबसे अधिक यह ग्रामीण क्षेत्रों मेँ देखने को मिलता है । ग्राम पंचायत , ज़िला पंचायत हर स्तर पर किसी ना किसी रूप मेँ भ्रष्टाचार और अनियमितताओं का बोलबाला देखने को मिलता है । ऐसा ही एक मामला विकासखंड बीना ज़िला सागर के आगनवाड़ी भवन मेँ देखने को मिला जिसने साबित कर दिया कि किस प्रकार अनियमतताये दृष्टिगत होती हैं ।
क्या है मामला –
आगनवाड़ी भवन ग्राम पंचायत देहरी विकासखंड बीना ज़िला सागर मेँ आज छोटे बच्चों को शाला गणवेष और जूतो का वितरण अतिथियों की मौजूदगी मेँ किया गया । परन्तु अतिथियों के आगनवाड़ी भवन से जाते ही बच्चों को दिए गए शाला गणवेष उतार लिऐ गए । मौजूद अभिभावकों द्वारा टीका टिप्पणी करने पर आगनवाड़ी भवन मेँ उपस्थित शिक्षिकाओ को लज्जित होना पड़ा और फ़िर उतारे गए शाला गणवेष को दुबारा पहनाया गया । बड़े बच्चे जहाँ छोटे बच्चों के गणवेष उतारते , फ़िर से पहनाते दिखे वहीं कुछ शिक्षिकाये अपने फ़ोटो खिंचवाती नज़र आई ।
