रिलायंस जियो ने टेलिकॉम कंपनियों को तो कड़ी प्रतिस्पर्धा दी हुई ही है। लेकिन अब कंपनी टेलिकॉम के साथ-साथ ब्रॉडबैंड प्लान्स में भी ऑफर लेकर आ रही है।
इससे ब्रॉडबैंड इंटरनेट के एरिया में भी आने वाले समय में बड़े परिवर्तन की अपेक्षा की जा सकती है। जियो ने मार्केट में अपनी स्थिति को व मजबूत बनाए के लिए ब्रॉडबैंड इंटरनेट की तरफ कदम उठाया है।
जियो ने पेश किया 1.1TB फ्री डाटा प्लान: देश के चुनिंदा बाजारों में कंपनी ने 1.1TB का फ्री डाटा प्लान पेश किया है। इसमें यूजर्स को है स्पीड FTTH (फाइबर टू द होम) ब्रॉडबैंड कनेक्शन देना प्रारम्भ कर दिया है। इस प्लान के तहत डाटा की स्पीड 100MBPS रहेगी। इस सेवा की कमर्शियल ओपनिंग इसी वर्ष से प्रारम्भ होने वाली है।
कैसे मिलेगा डाटा
रिलायंस आरंभ में यूजर्स को FTTH प्लान के तहत 100mbps की स्पीड के साथ 100GB डाटा देगा। डाटा समाप्त होने के बाद यूजर्स एक महीने में 25 बार तक फ्री में 40GB डाटा का रिचार्ज करा सकेंगे। इस तरह ग्राहकों को कुल 1100GB डाटा मुफ्त में मिलेगा।
इससे पहले एयरटेल ने अपने ब्रॉडबैंड यूजर्स को 1000 जीबी डाटा का तोहफा दिया है। दरअसल एयरटेल ने अपने Airtel Big Byte Offer को अक्टूबर 2018 तक बढ़ा दिया है। इस प्लान में यूजर्स को 1000 जीबी डाटा फ्री में मिलता है। एयरटेल ने अपने इस प्लान को वर्ष 2017 के मई महीने में लॉन्च किया था।
प्लान की वैधता 31 मार्च 2018 को समाप्त होने वाली थी, लेकिन अब इस प्लान को एयरटेल ने अक्टूबर महीने तक बढ़ा दिया है। एयरटेल के इस ऑफर का नए ग्राहक भी लाभ उठा सकते हैं, जहां उन्हें 1000 जीबी डाटा फ्री मिलेगा। वहीं पुराने यूजर्स अपने बचे हुए डाटा को अगले महीने प्रयोग कर सकते हैं।
एयरटेल के इस ऑफर में यूजर्स को 1099 रुपये व 1299 रुपये के दो प्लान मिलते हैं। यहां ध्यान देना महत्वपूर्ण है कि यह दोनों प्लान केवल दिल्ली सर्किल के लिए ही वैलिड है।
