आगरा में सोमवार को बीएचपी द्वारा आयोजित दुर्गा वाहिनी कैंप में अलग- अलग उम्र की लड़कियां हथियार चलाने की ट्रेनिंग ले रही है. विश्व हिंदू परिषद की महिला विंग दुर्गा वाहिनी अपने संगठन की महिला कार्यकर्ताओं के लिए हर साल की तरह इस बार भी सेल्फ डिफेंस कैंप आयोजित किया है. इस कैंप में महिलाओं से लेकर लड़कियों को हथियार चलाने की ट्रेनिंग भी दी जाती है.
तस्वीरों में महिलाएं हथियारों के साथ ट्रेनिंग करती नजर आ रही हैं. महिलाओं के साथ-साथ लड़कियां हाथ में एयरगन लेकर निशाना लगाती नजर आ रही है. हथियारों के अलावा इन लड़कियों को जूडो और लाठी की ट्रेनिंग भी दी गई है.
बता दें, इससे पहले अयोध्या में बजरंग दल ने एक ऐसे ही सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग कैंप का आयोजन किया था. जिसमें हथियारों की ट्रेनिंग भी दी गई थी. बाद में मचे बवाल के बाद कैंप के आयोजक को गिरफ्तार कर लिया गया था.
