भोपाल -ग्राम शांति नगर पडरिया रायसेन रोड के रहवासियों ने आज कलेक्टर ऑफ़िस में धरना प्रदर्शन किया , ग्रामीण महिलाओं ने कलेक्टर के नाम लिखित शिकायत में बताया कि हमारे क्षेत्र में 02 वर्ष पूर्व डीपी जलने की घटना के बाद से अब तक नई डीपी के अभाव में बिजली नहीं है .बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है ‘ और इसके वावजूद बिजली विभाग द्वारा हर माह बिजली बिल भेजे जा रहे हैं ।
लगभग 40-50 महिलाओं ने कलेक्टर ऑफिस के मुख्य द्वार को घेर रखा था .ताज्जुब की बात है कि 02 घंटे तक प्रदर्शन के वावजूद कोई जिम्मेदार उनकी पूछ परख करने नहीं आया ।
