जहानाबाद –बिहार के जहानाबाद में लड़की से छेड़छाड़ का एक ऐसा विडियो सामने आया है, जिसे देखकर इंसानियत का सिर शर्म से झुक जाए। कई लड़कों द्वारा एक युवती का ‘चीरहरण’ का यह विडियो वायरल होने के बाद राज्य सरकार ऐक्शन में आई है। इस मामले में SIT ने अबतक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले में FIR भी दर्ज कर लिया गया है। इस विडियो के सामने आने के बाद विपक्षी दलों ने नीतीश सरकार पर हमला कर दिया है।
जब देश का हर आम आदमी भूखे भेड़ियों की तरह कच्ची उम्र की लड़कियो के साथ दुर्व्यवहार ही करता रहेगा और कुछ लोग तमाशा देखते रहेंगे तो उस देश का तो कोई भी सरकार क्या भगवान भी भला नहीं सरेराह नाबालिग लड़की के चीरहरण का एक यह विडियो सामने आने के बाद प्रशासन ने विडियो की जांच के लिए कमिटी का गठन कर दिया है। घटना की जांच के लिए बनाई गई पुलिस और दो विशेष जांच टीमों (एसआईटी) ने कई जगहों पर छापेमारी की है। विडियो कब का है और यह घटना किस जगह की है, पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है।
हैवानों से इज्जत की गुहार लगाती रही लड़की
विडियो में लड़की करीब 5-6 हैवान लड़कों से इज्जत की गुहार लगाती रही। विडियो में लड़की को भइया मेरी इज्जत मत लो, मेहरबानी करो भइया, प्लीज कहते साफ सुना जा सकता है। विडियो में लड़के उस युवती की पिटाई भी कर रहे हैं और उसे अपशब्द भी कहते दिख रहे हैं। विडियो में लड़की के कपड़े फटे दिख रहे हैं। हालांकि कुछ लड़के उन हैवान लड़कों को रोकते भी दिख रहे हैं। विडियो में ज्यादातर कम उम्र के लड़के हैं। हैवान लड़की से छेड़छाड़ के दौरान उसके मां-बाप का नाम भी पूछ रहे हैं।
विडियो से ली गई तस्वीर
इस मामले को लेकर बिहार की सियासत भी गरमा गई है। राज्य के पूर्व डेप्युटी सीएम तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार को निशाने पर लेते हुए ट्वीट किया है। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘निशब्द हूं! नीतीश कुमार के भाजपाई रामराज में 8-10 दरिंदे एक नादान 13-14 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर रहे हैं। विडियो देखकर कांप गया। क्या हो गया है समाज को? बलात्कारियों को सत्ताधारियों द्वारा भारत माता और तिरंगे की आड़ में जब नैतिक समर्थन मिलेगा तो समाज ऐसे ही बर्बाद होगा।’
