पिपरिया– पिपरिया में आम आदमी पार्टी पिपरिया विधानसभा चुनाव कार्यालय का शुभारंभ आज दिनाँक 2 अक्टूबर दोपहर 4 बजे किया गया ।
चुनाव कार्यालय माता मार्ग संगम पर पेट्रोल पंप के सामने शुभारंभ किया ठेला चलाने वाले जावेद खान नामक बुजुर्ग व्यक्ति के हाथों करवाया गया। इसके पश्चात पार्टी पदाधिकारियों ने गाँधी जी के छाया चित्र पर पुष्प माला अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये।
पार्टी प्रत्यासी संजय कोरी समेत,पार्टी के लोकसभा सह प्रभारी राजेश मालवीय, वरिष्ठ नेता गेंदीलाल पटेल, पवन पटेल ,सचिव शशिकांत तिवारी, कार्यालय प्रभारी मंगल सिंगारे, सह प्रभारी तुलसी कुशवाह ,मोहन शर्मा समेत ग्रामीण क्षेत्र से रामदयाल कुशवाह ,चंद्रभान पटेल,प्रेम कोरी,आकाश कोरी,रंजीत कोरी, लालजी राजपूत,राहुल कोरी, रोहित राजपूत, गोपाल वर्मा,सचिन शर्मा के साथ समस्त कार्यक्रताओ ने पुष्प अर्पित कर गांधी जी को याद किया। प्रत्यशी संजय कोरी एवं पदाधिकारीयों ने कार्यक्रम को क्रमशः संबोधित किया। कार्यकर्ताओ ने जोर शोर से पार्टी के नारे लगाते हुए इस बार पिपरिया विधानसभा चुनाव जीतने का संकल्प लिया।
घर -घर दस्तक देगी आप
आम आदमी पार्टी पिपरिया में विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी है | प्रत्याशी घोषित होने के बाद चुनाव कार्यलय खोलने में भी पुरानी पार्टीयों को पीछे छोड़ चुकी आम आदमी पार्टी डोर टू डोर अभियान चला रही है। इस अभियान में आम आदमी पार्टी विधानसभा के प्रत्येक घर मे पार्टी का स्टैम्प पेपर पर लिखा हुआ शपथ पत्र पहुँचा रही है।
पार्टी प्रत्याशी संजय कोरी का कहना है कि आप को ग्रामीण क्षेत्र में बहुत जबरदस्त समर्थन मिल रहा है।
ब्यूरो पंकज पाल खबरे आजतक पिपरिया
