भोपाल । मध्यप्रदेश के गृह एवं परिवहन मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने आज इंदौर में हुए स्कूल बस के हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है एवं पीड़ित परिजनों के प्रति अपनी गहन संवेदना व्यक्त की है । गृहमंत्री श्री सिंह ने कहा है कि बस हादसे की उच्च स्तर पर जांच के आदेश दिए गए हैं और रिपोर्ट आने के पश्चात ठोस कदम उठाये जायेंगे ।
15 साल पुरानी बस को स्कूल बस के रूप में परिवहन विभाग ने फिटनेस सर्टिफिकेट कैसे जारी किया। इंदौर के दिल्ली पब्लिक स्कूल की जिस बस क्रमांक एमपी 09 एफए 2029 का हादसा हुआ है और स्कूली बच्चों की मौत हुई है। वह देल्ही पब्लिक स्कूल के नाम पर दर्ज है। स्कूल 1 जनवरी 2003 में बनी। 6 जून 2003 को उसका परिवहन विभाग ने पंजीयन किया। यह बस पूर्व में किसी और के नाम दर्ज थी। देल्ही स्कूल प्रबंधन ने किसी से खटारा बस को खरीदा और फिर उसका रंगरोगन कराकर स्कूली बच्चों के लिए पंजीयन करा दिया। सरकार के भ्रष्ट सिस्टम परिवहन विभाग ने देल्ही पब्लिक स्कूल की 15 साल पुरानी बस को नौनहालों को लाने ले जाने के लिए फिटनिस सर्टिफिकेट जारी कर दिया।
क्या 15 साल पुरानी खटारा बस को स्कूल बस के लिए फिटनेस सर्टिफिकेट जारी करने के लिए मप्र सरकार का भ्रष्ट परिवहन विभाग की जिम्मेदारी नहीं बनती है।
