भोपाल से विशेष संवाददाता साक्षी मगरे की रिपोर्ट
राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा इलाके स्थित हुक्का बार “रोको हंटर” की तब शामत आ गयी जब शनिवार देर रात 2 बजे csp अंकित जायसवाल अपनी पूरी टीम के साथ “रोको – हंटर” पर अचानक छापेमार कार्यवाही करने पहुँच गए जहाँ खुले आम देर रात तक बिना लाइसेंस के नशीले पदार्थ किशोर युवक युवतियों को परोसे जा रहे थे।
Csp अंकित जैसवाल के पहुचने पर हुक्का बार संचालक दावूद खान ने डर कर लाउन्ज के दरवाज़े अंदर से बंद करवाये । लेकिन अंकित जैसवाल ने अपनी पूरी टीम के साथ दबिश दी और हुक्का बार मे नशे में धुत्त करीब 40 युवक- युवतियों को धर दबोचा। सख्ती से पूछ – ताछ करने पर इस बात का खुलासा हो गया कि वहां किस किस्म की अंधेरगर्दी चल रही है और बिना लाइसेंस के सिर्फ गुमाश्ता पर तकरीबन एक साल से बिना किसी परमिशन के ये हुक्का बार गोविंदपुरा में संचालित किया जा रहा है। रात के करीब 2 बजे से 3:30 बजे तक छापेमार जत्था कार्यवाही करता रहा जिसके बाद दाऊद खान को गिरफ्तार कर लिया गया।

