भोपाल। मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय के क्षेत्र में संघर्षरत अखिल भारतीय संगठन “आल इंडिया ह्यूमन राइट्स एन्ड सोशल जस्टिस कौंसिल” के राष्ट्रीय संरक्षकगण सर्वश्री रामेश्वर नीखरा पूर्व सांसद, एवं डॉक्टर विजय कुमार चौधरी पूर्व न्यायधीश तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद खालिद क़ैस की सहमति से दिल्ली की महिला पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्त्ता डॉक्टर रीमा ईरानी को संगठन की राष्ट्रीय कमेटी में “राष्ट्रीय महासचिव (उत्तर भारत) “मनोनीत किया गया। इस आशय की सूचना राष्ट्रीय संगठन महासचिव खेमराज चौरसिया ने जारी की।
