भोपाल। तेजी से बढ़ती चिकित्सा सुविधाओं के इस शहर में इलाज के लिए हजारों लोग मौजूद हैं, लेकिन शिफा देना अल्लाह तआला के हाथ है। यह शिफत अल्लाह अपने चुनिंदा और पसंदीदा लोगों के जरिये ही पहुंचाता है।
मप्र मदरसा बोर्ड के भोपाल जिला उपाध्यक्ष रफीक अहमद (राजा) ने यह बात कही। वे शुक्रवार को गांधी नगर क्षेत्र में अनवर क्लिनिक का शुभारंभ करते हुए बोल रहे थे। इस मौके पर आॅल इंडिया मंसूरी समाज के भोपाल जिला अध्यक्ष डॉ. अब्दुल अजीज मंसूरी ने बताया कि खिदमत का जज्बा अल्लाह को पसंद है और वह खिदमत करने वालों को पसंद करता है। अनवर क्लिनिक के संचालक डॉ. आमिर खान ने इस मौके पर बताया कि वे क्षेत्र के रहवासियों को सहूलियत देने के लिए अलग-अलग तरह के फ्री कैम्प का सिलसिला जारी रखेंगे। कार्यक्रम में भाजपा नेता इशाक मंसूरी सहित बड़ी तादाद में क्षेत्रवासी मौजूद थे।
