रायसेन -सलामत में स्थित राधा कृष्ण गणपति एवं विश्वकर्मा मंदिर को आज संघमित्रा कंपनी के निर्देश पर ठेकेदार ने तुड़वा दिया यहां ठेकेदार ने JCB मशीन के द्वारा उक्त मंदिर को पूर्ण रुप से छुड़वा दिया जिस के विरोध में क्षेत्र निवासियों और विश्वकर्मा समाज ने सलामतपुर के मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर दिया श्रद्धालुओं का रोष इतना अधिक था किबे किसी भी बात को सुनने को तैयार नहीं थे, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मुख्य मार्ग पर दोनों तरफ काफी लंबा जाम लग गया था यहां लगभग 5 से 6 घंटे जाम लगा रहा प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे जहां SDM वरुण अवस्थी के आश्वासन देने के पश्चात उक्त चक्काजाम को समाप्त किया गया सर्व विश्वकर्मा समाज समिति भोपाल मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु विश्वकर्मा भी अपने सभी साथियो सहित बडी संख्या मे ,मौके पर पहुंच गए उक्त विषय में उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों एवं निवासी गणों से चर्चा की और दोषियों के विरूद्ध सलामतपुर थाने में आवेदन दिया एसडीएम वरुण अवस्थी ने आश्वासन दिया है कि सलामतपुर मुख्य मार्ग पर ही भगवान विश्वकर्मा गणपति एवं राधा कृष्ण का मंदिर बनाया जाएगा संघमित्रा कंपनी द्वारा उक्त मंदिर का निर्माण किया जाएगा वहीं दूसरी ओर श्रद्धालुओं का कहना है कि मंदिर को तोड़ने वाले जेसीबी चालक और ठेकेदार को तुरंत गिरफ्तार किया जाए साथ ही जेसीबी मशीन को जप्त किया जाए वही राधा कृष्ण और गणपति की मूर्तियां श्रद्धालुओं को ना मिलने से विश्वकर्मा समाज सहित आम जनमानस में भी काफी रोष का वातावरण है तथा विश्वकर्मा समाज ने चेतावनी दी है की एसडीएम महोदय के आश्वासन के अनुसार यदि जल्द से जल्द कंपनी द्वारा नया मंदिर बनवा कर विधिवत प्राण प्रतिष्ठा नहीं कराई जाती तो सलामतपुर ही नहीं अपितु संपूर्ण प्रदेशभर में विश्वकर्मा बंधु सभी धार्मिक संगठनो के साथ मिलकर बडा आन्दोलन और चक्का जाम करेंगे ।
