भोपाल। राजधानी भोपाल के कोहेफिजा थाना इलाके में दुकान के सामने गाली गलोच कर रहे बदमाश को रोकना दुकानदार को भारी पड़ गया। बताया जा रहा है कि कल शुक्रवार रात इलाके का बदमाश नशे की हालत में एक युवक की दुकान के सामने खड़ा होकर गाली गलौच कर रहा था। जिसे रोकने पर बदामाश ने उसके साथी के साथ मिलकर दुकानदार की धुनाई कर दुकान के सामने तोड़फोड़ कर दी।
मिली जानकारी के अनुसार लालघाटी बरेला गांव निवासी दिलीप सूर्यवंशी पिता गेदालाल उम्र 32 वर्ष, लालघाटी चोराहे के पास चाइनीस कार्नर की दुकान लगाता है। कल शुक्रवार रात इलाके में रहने वाले पीयूष मालवीय और उसका साथी आसिफ नशे की हालत में आकर दुकान के सामने गाली गलौच करने लगे। जब दिलीप ने इस बात का विरोध किया, तो बदमाशों ने उसके साथ मारपीट कर दुकान का सामान तोड़ दिया। इसके बाद दिलीप ने संबंधित कोहेफिजा थाने पहुंचकर आरोपियों की शिकायत दर्ज करवाई।
कोहेफिजा पुलिस ने बताया कि फरियादी की शिकायत पर दोनों आरोपीयों पर मारपीट कर जान से मारने की धमके देने का मामला दर्ज किया गया है। वहीं दोनो अरोपीयों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।
