श्रीनगर: गणतंत्र दिवस को लेकर पूरे देश में सुरक्षा के पुख्ता इंतजामात किये जा रहे हैं. इन सबके बीच गणतंत्र दिवस से ठीक पहले अधिकारियों ने गुरुवार को कश्मीर में मोबाइल इंटरनेट सेवा स्थगित कर दी. मोबाइल फोन और डेटा कार्ड पर इंटरनेट सेवाओं को गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से स्थगित किया गया है.
बताया जा रहा है कि गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस के दिन सामान्यत: ये सेवायें बंद रहती हैं लेकिन यह पहला मौका है जब गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले ही इन सेवाओं को स्थगित किया गया है. शहर में रणनीतिक स्थलों पर सुरक्षा बलों की तैनाती को और बढ़ा दिया गया है.
ऋषभ जोशी
