भोपाल – माध्यमिक शिक्षा मंडल अध्यक्ष एसआर मोहंती के मुख्य सचिव बनने के बाद खाली हुए पद को आज शासन ने भरते हुए शिवराज सिंह चौहान सरकार के सबसे कद्दावर इक़बाल सिंह बैंस को सरकार के जाते ही हटाया गया था जो अब माध्यमिक शिक्षा मंडल अध्यक्ष की महत्त्वपूर्ण ज़िम्मेदारी से आज नवाज़ा गया । वहीं हमेशा अपनी शिवराज सिंह चौहान के प्रति गहरी आस्था के कारण हमेशा सुर्खियों में रहे छतरपुर कलेक्टर रमेश भंडारी के आज कमलनाथ सरकार ने पर काट दिए , उनकी जगह मोहित बुन्दस को छतरपुर कलेक्टर की कमान सौंपी गई है । सरकार ने आज 06 आईएएस अधिकारियों की नवीन पदस्थापना आदेश जारी किये ।
अफ़सरों के तबादले.
-इक़बाल सिंह बैस, अध्यक्ष मा. शिक्षा मंडल,
-गौरी सिंह -पंचायत ग्रामीण विकास, -पंकज अग्रवाल नर्मदा घाटी,
-रजनीश वैश्य आदिवासी अनुसंधान और
-मोहित बुदुंस कलेक्टर छतरपुर,
– रमेश भंडारी- एमडी बीज विकास निगम बनाया गया है ।
गौरतलब हो कि कलेक्टर छतरपुर से हटाए गए रमेश भण्डारी के विरुध्द विधानसभा चुनाव से पूर्व आरटीआई कार्यकर्ता खेमराज चौरसिया एवं सैयद ख़ालिद कैस अध्यक्ष आरटीआई एक्टिविस्ट कौंसिल ऑफ इंडिया द्वारा भारत निर्वाचन आयोग को लिखित शिकायत करके चुनाव से पूर्व छतरपुर से हटाने की मांग की थी , उन पर आरोप था कि वह शिवराज सिंह चौहान के पक्ष में चुनाव प्रभावित करेंगे । इसे दुर्भाग्य ही कहें कि निर्वाचन आयोग ने छतरपुर कलेक्टर रहे रमेश भण्डारी के ख़िलाफ़ की गई शिकायतों को संज्ञान में तो लिया परन्तु चुनाव होजाने के बाद । मुख्यमंत्री कमलनाथ को रमेश भण्डारी को की गई शिकायत का ही परिणाम है कि आज उनको कलेक्टर छतरपुर से हटाया गया गया है । देर रात आए आदेशों में शिवराज सिंह चौहान की कृपापात्र भोपाल कमिश्नर कविन्द्र कियावत को भी हटाते हुए भोपाल में पहली बार महिला आईएएस कल्पना श्रीवास्तव को भोपाल कमिश्नर बनाया गया है । और कियावत को प्रशासनिक अकादमी में संचालक बनाकर मैदानी अमले से हटाया गया है ।
भोपाल से मोहम्मद याक़ूब की रिपोर्ट
