पिपरिया– होशंगाबाद के पिपरिया में देर शाम ईरानी समुदाय लोगों ने थाने का घेराव कर जोरदार हंगामा कर दिया । इस बीच पुलिस अधिकारियों और ईरानी समुदाय के लोगों की बीच तीखीबहस भी देखी गयी । जानकारी के मुताबिक ये लोग काबीले के साथी शब्बीर अली की गिरफ्तारी का विरोध करने पहुँचे थे । थाने पहुँचे समुदाय के लोगों ने पुलिस पर अपने साथी को मुंबई पुलिस के साथ किडनेप करने का आरोप लगा दिया साथ ही उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली व मनमानी पर भी सवाल खड़े किए। परिजनों का कहना है कि पुलिस ने बिना किसी सूचना व जानकारी के बेवजह उनके साथी को अरेस्ट किया है, जोकि गलत है । इधर पिपरिया पुलिस का कहना है कि गिरफ्तारी कानूनन तौर पर ही की गयी है ,गिरफ्तार युवक चोरी के माल के खरीद फरोख्त में संलिप्त है जिसको लेकर महाराष्ट्र पुलिस को उसकी तलाश थी । साथ ही महाराष्ट्र पुलिस ने पिपरिया में रहने वाले ईरानी समुदाय के कुछ संदिग्ध युवको के सीसीटीवी फुटेज भी मुहैया कराए हैं ।जोकि महाराष्ट्र क्षेत्र में संदिग्ध रूप से चोरी व लूट के सामान की खरीद फरोख्त करते देखे जा सकते हैं । काफी देर हंगामे के बाद पुलिस अधिकारियों ने समझाइस देते हुए मामले को शांत कराया ।
ब्यूरो पंकज पाल खबरे आजतक पिपरिया
