नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की बेटी और सलाहकार इवांका ट्रम्प मंगलवार से हैदराबाद में शुरू हो रहे तीन दिन के वैश्विक उद्यमिता शिखर सम्मेलन (जीईएस) में हिस्सा लेने के लिए भारत पहुंच गई हैं।
इवांका करीब सुबह 5 बजे हैदराबाद पहुंचीं। यहां वे ग्लोबल एंटरप्रेन्योर समिट में हिस्सा लेंगी। पीएम मोदी भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इवांका के लिए पीएम डिनर भी देंगे।
इवांका ने भारत आकर कहा कि दोनों देश साथ में मिलकर काफी काम कर सकते हैं, दोनों देश साथ में आतंकवाद के खिलाफ लड़ रहे हैं।
