भोपाल । मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिँह चौहान की जन आशीर्वाद यात्रा मे सुरक्षा व्यवस्था मे ड्यूटी कर रही, महिला कांस्टेबल विभा द्विवेदी की समय पर इलाज के अभाव में मौत हो गई । परन्तु न तो मुख्यमन्त्री और न उनके अधीनस्थों के कान पर जूं रेंगी ।
गौरतलब हो कि मुख्यमंत्री जी की जन आशीर्वाद यात्रा में सुरक्षा व्यवस्था में ड्यूटी कर रही महिला कांस्टेबल यात्रा के दौरान ड्यूटी पर रहते हुये घाय ल हो गई, थी , घायल महिला आरक्षक को सर्वप्रथम उंचेहरा स्वास्थ्य केंद्र लाया गया । उंचेहरा स्वास्थ्य केंद्र से घायल अवस्था में उसे सतना जिला चिकित्सालय लेजाने की आवश्यकता पड़ी , परन्तु एम्बुलेंस 108 की घंटों प्रतीक्षा के बाद उसे प्राइवेट वाहन द्वारा सतना लाया गया । परन्तु जंहा उसे देर होने और समय से उचित चिकित्सा व्यवस्था न मिल पाने के कारण डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।
दुर्भाग्य की बात है कि भारतीय जनता पार्टी मीडिया मे सूर्खियां बटोरना जानती है , शायद यही कारण है, कि सबकुछ जानने के बाद भी, सब मूकबधिर बने रहे, और मुख्यमन्त्री की जन आशीर्वाद यात्रा के नाम पर एक महिला आरक्षक की भेंट चढ़ गई ।
जमाने भर में बेटियों के लिए समर्पित रहने के डंके पीटने वाले कलयुग के मामा को उक्त महिला आरक्षक के प्रति कोई सहानुभूति नही रही वह उसे देखने तक नही आए, और न ही कोई भाजपा से जुडे आला कुर्ताधारी ने उस महिला आरक्षक के प्रति कोई संवेदनाएं व्यक्त की ।
सार्थक मीडिया एन्ड पब्लिकेशन्स तथा खबरे आजतक परिवार की और से महिला आरक्षक की असमय मौत पर श्रधांजलि ।
