पिपरिया – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की जन आशीर्वाद यात्रा का हर ज़िले में विरोध देखा जा रहा है , अपनी घटती लोकप्रियता और बढ़ते विरोध का असर उनके मुख मण्डल पर स्पष्ट नज़र आ रहा है । आज शिवराज की जन आशीर्वाद यात्रा होशंगाबाद के पिपरिया पहुँचने से पूर्व ही उसके बिरोध का असर दिखा ।
प्रदेश में बढ़ती अंधाधुंध महंगाई तथा भ्रष्टाचार के विरोध में आज शिवराजसिंह की जन आशीर्वाद यात्रा के पिपरिया आगमन से पूर्व ही पिपरिया काँग्रेस पार्टी ने भारी तादाद में जबरदस्त ताबड़तोड़ तरीके के साथ काले झंडे तथा व विरोध प्रदर्शन कर अपनी गिरफ्तारी दी ।
गिरफ़्तारी देने में व बिरोध प्रदर्शन में युवक कांग्रेस के प्रदेश सचिव आदित्य पलिया दिलीप पालीवाल विनोद नायक कोमल मेहरा नरेंद्र पटेल साकेत सोनी आदि कार्यकर्ताओ ने अपनी गिरफ़्तारी दी |
बही मुस्तैदी से तैनात एस डी ओ पी पिपरिया रणविजय सिंह कुशवाह और मंगलवारा थाना प्रभारी प्रवीण कुमार द्वारा सभी को गिरफ्तार कर स्टेशन रोड थाना ले गए |
ब्यूरो पंकज पाल खबरे आजतक पिपरिया
