अलीराजपुर -जोबट विधानसभा क्षेत्र क्र 192 चार विकास खंड कठ्ठीवाडा भाभरा उदयगढ तथा जोबट में फैला हुआ है,एवं यह क्षेत्र परम्परा गत कांग्रेस का गढ़ रहा है 1977 की जनता लहर में भी कांग्रेस का यह गढ़ ध्वस्त नहीं हुआ और यहां से कांग्रेस के उम्मीदवार को विजय मिली थी..i मगर फिर कुछ उत्साही आदिवासी कार्यकर्ताओ की मेहनत के कारण क्षेत्र की आदिवासी जनता कांग्रेस के अलावा भी और कोई पार्टी होती हैं या है इस बात को समझने लगी तथा धीरे धीरे कांग्रेस का वोट प्रतिशत घटने लगा और जनता भाजपा को भी पहचानने लगी और इसका श्रेय जाता है तात्कालिक युवा आदिवासी नेता कलम सिंह कलेश को,इन्होंने विषम परिस्थितियों में भाजपा के लिये बहुत मेहनत की अधिवक्ता होते हुए भी वकालत को छोड़ भाजपा के माध्यम से जनता की व पार्टी के लिये अपना केरियर (जीवन) दाँव पर लगा दिया।

वर्ष 2003 में इन्हे इनकी मेहनत का फल मिलने ही वाला था की…?जिस कांग्रेस से यह लड़ाई लड़ते रहे उसी कांग्रेस के तात्कालीक नेता माधोसिह डावर को कांग्रेस से लाकर जोबट की सीट थाली में परोस कर दे दी गई..जीत तय थी और जीत हुई और कलम सिंह कलेश के द्वारा कि गई मेहनत के दम पर भाजपा का उम्मीदवार यहा से पहली बार विधायक निर्वाचित हुआ..i फिर उतार चढ़ाव देखते हुए आखिर भाजपा 2018 के विधानसभा चुनाव में जाने की तैयारी में है मगर इस बार जनता का मुड़ कुछ बदला बदला नजर आ रहा है…. और जनता कलम सिंह कलेश को अपने विधायक के रुप में देखना चाहती है,जनता के बीच से जो बात निकल कर सामने आ रही है उसके अनुसार कलम सिंह कलेश की मेहनत का फल अब उसे मिल जाना चाहिये और यदि ऐसा नहीं हुआ तो परिणाम विपरीत ही आयेगे..जनता यह भी चाहती है की अभी तक जो विधायक हुए हैं वे कठ्ठीवाडा(रायसिंह राही )उदयगढ ( स्व.अजमेर सिंह रावत / सुलोचना रावत) चन्द्रशेखर आजाद नगर(भाभरा) ( माधोसिह डावर) के हुये है जोबट का नहीं, तो इस बार कलम सिंह कलेश रुप में विधायक जोबट का होना चाहिये ‘ऐसी’ जनता की मंशा है..!
