भोपाल । 02 अक्टूबर 2017 को बिलासपुर स्थित झूलेलाल भवन मेँ आयोजित अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति की छत्तीसगढ़ इकाई के तत्वावधान मेँ सम्पन्न पत्रकार महाधिवेशन मेँ उपस्थित छग कॉंग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने पत्रकारों से किया वादा आज सार्थक कर दिखाया । कार्यक्रम के साक्षी वरिष्ठ पत्रकार विनोद वर्मा की मौजूदगी मेँ वर्तमान मुख्यमन्त्री भूपेश बघैल ने छग मेँ पत्रकार सुरक्षा क़ानून लागु करने का जो वादा किया था आज पूरा कर दिया और उसकी जिम्मेदारी अपने सलाहकार एवं वरिष्ठ पत्रकार विनोद वर्मा को सौंपी गई । हर्ष का विषय है कि कॉंग्रेस के इस सच्चे सिपाही पर जिसने 02/10/2017 को किया वादा “यदि छग मेँ कॉंग्रेस सरकार आई तो पत्रकार सुरक्षा क़ानून लागु होगा “आज वह वादा सच साबित कर दिखाया । पत्रकारों के लिए यह शुभ संकेत हैँ , पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ मेँ पत्रकार सुरक्षा क़ानून की पहल एक उम्मीद की किरण है । मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव मेँ कॉंग्रेस के वचन पत्र मेँ चुनाव जीतकर सरकार बनाने पर प्रदेश मेँ पत्रकार सुरक्षा क़ानून बनाने का वादा था । 15 वर्ष के वनवास के बाद जनता जनार्दन ने कॉंग्रेस को मौका दिया है । सुनहरा मौका कमलनाथ और उनकी सरकार को मिला । अब वादा निभाने की बारी कमलनाथ की सरकार की है । प्रदेश के हज़ारो क्रांतिकारी पत्रकार कमलनाथ से आशा लगाए बैठे हैँ कि जिस प्रकार किसानों के ऋण माफी के 10 दिन के वादे को कमलनाथ ने शपथ लेने के 10 घंटे के भीतर पूरा किया वेसे ही 07 जनवरी को होने जा रहे विधानसभा स्तर मेँ पत्रकार सुरक्षा क़ानून लागू का वादा निभा कर पत्रकार जगत की आशाओ पर कमलनाथ खरे उतरे ।
अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति मप्र की मुख्यमंत्री कमलनाथ से पत्रकार हित मेँ मांग – 1- प्रदेश मेँ अविलम्ब पत्रकार सुरक्षा क़ानून लागू हो । 2- प्रदेश मेँ पत्रकार कल्याण आयोग की स्थापना हो । 3- भाजपा के 15 वर्ष के शासन मेँ पत्रकारो के ख़िलाफ़ दर्ज झूठे व द्वेषवश दर्ज मामले वापस हो । 4- जनसम्पर्क संचालनालय से दलालो की छुट्टी हो । 5- अधिमान्यता के नियमों को शिथिल किया जाए । 6- फ़र्जी पत्रकारों पर अंकुश लगाने हेतु जनसम्पर्क संचालनालय की वेबसाईट पर अधिमान्य और गैर अधिमान्य पत्रकारों के नाम ज़िला , तहसील स्तर तक दर्ज हो । 7- पत्रकारों की समस्याओ के निराकरण के लिए ज़िला स्तर पर सतर्कता समितियों का गठन हो जिसका अध्यक्ष कलेक्टर हो ।
सैयद ख़ालिद कैस , राष्ट्रीय महासचिव एवं पदेन अध्यक्ष अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति मप्र @9009217594
