रायसेन/भोपाल -प्रदेश भर में पत्रकार जगत असुरक्षा के बीच जीवन जी रहा है ,पुलिस तथा प्रशासन सहित माफिया के शिकार पत्रकार समाज को अपने व परिवार की सुरक्षा के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून नितांत आवश्यक है ,साथ ही पत्रकार सुरक्षा तब ही सुनिश्चित होगी जब पत्रकार समाज में एकता होगी | उक्त उदगार रायसेन मुख्यालय स्थित सर्किट हाऊस मे पत्रकार मिलन एवं पत्रकार सहभोज कार्यक्रम के अवसर पर अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के राष्ट्रिय महासचिव एवं मप्र इकाई के प्रदेश अध्यक्ष सैयद खालिद कैस ने व्यक्त किये |
रायसेन नपा अध्यक्ष श्री जमना सेन की अध्यक्षता में सम्पन्न इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सैयद खालिद कैस,विशिष्ठ अतिथि सरोज जोशी जी का रायसेन दरगाह से रायसेन मुख्यालय स्थित सर्किट हाऊस तक के मार्ग पर जगह जगह पुष्प मालाओ -गुलदस्तों से स्वागत सत्कार किया गया |

इस कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति रायसेन इकाई के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष श्री अशोक सोनी के द्वारा किया गया था| जिसमे राजकिशोर सोनी, दीपक कॉकर, विवेक निगम, अंबुज माहेश्वरी, अजहर कुरैशी,अनिल सक्सेना, हरीश मिश्रा, तिलक शाक्या,विष्णु यादव, राममोहन शर्मा, विजय राठोर ,अरुण शेण्डे,यामीन बाबू खान,रशीद खान, याकूव मिर्ज़ा, सूर्यभान सिंह ठाकुर,महेन्द्र तोमर, मथुरा रजक, विवेक तिवारी,राजेश चिडार, विजय चिडार,चुन्नी लाल गौर, शिवलाल यादव, इल्यास खान, मलखान ठाकुर, मुकेश उपाध्याय, विनय मोहन शर्मा, वव्लू वर्मा, राजू सोनी, विकास सोनी, राहुल राठोर,अमित सोनी, मदन राजपूत, संजय सक्सेना, अशोक मालवीय, सोनू कुशवाह,जगदीश जोशी आदि पत्रकारगण द्वारा अतिथियों का पुष्प मालाओ से स्वागत,अभिनन्दन किया गया |
रायसेन नपा अध्यक्ष श्री जमना सेन ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि पत्रकार समाज की ताकत उनकी कलम है ,जो कार्यपालिका ,व्यवस्थापिका को भी झुका कर सच्चाई को उजागर करने
का दम रखती है |
शाल श्रीफल सहित स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया
श्री अशोक सोनी द्वारा मुख्य अतिथि सैयद खालिद कैस ,विशिष्ठ अतिथि सरोज जोशी सहित रायसेन नपा अध्यक्ष श्री जमना सेन को शाल श्रीफल सहित स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया |समिति की राष्ट्रिय सचिव सरोज जोशी द्वारा पत्रकार साथियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया |
पुष्प मालाओ से पत्रकार साथियों ने स्वागत किया
इस अवसर पर समिति के प्रदेश महासचिव सैयद शेहजाद हुसैन,सार्थक मिडिया एंड पब्लिकेशन्स के निदेशक ऋषभ जोशी सहित मोहम्मद लईक खान ,राकेश रैकवार ,मोहम्मद अनस खान आदि का भी पुष्प मालाओ से पत्रकार साथियों ने स्वागत किया |

