मध्य प्रदेश //छतरपुर महाराजपुर// शासकीय नेहरू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छोटी फील्ड पर प्रदेश के मुखिया कमलनाथ लोकसभा टीकमगढ़ के प्रत्याशी किरण अहिरवार के पक्ष में सभा करने छतरपुर जिले की विधानसभा महाराजपुर में की थी पर शायद कमलनाथ जी को नहीं थी जिले की गुटबाजी की ख़बर।
बदहाली का आलम इसी बात से लगाया जा सकता है 46 डिग्री की चिलचिलाती धूप में सिर पर स्वागत कलश रखे बच्चे और महिलाएं मध्य प्रदेश के सीएम का स्वागत मैं तो देखा होगा लेकिन सीएम के जाने के बाद वहीं महिलाएं बच्चे अपनी मजदूरी मांगने सीएम के जाने के बाद भी घंटो बैठे उसकी खबर भी मीडिया को लगी वो बात अलग है राजनीति में मैनेजमेंट तो चलता है।
मध्य प्रदेश के मुखिया जब मंचासीन हुए तो स्वागत में भी गुटबाजी दो मालाओं से हुआ स्वागत वर्तमान विधायक एंड कंपनी नीरज दीक्षित ने जहां स्वागत किया तो दूसरा ग्रुप पूर्व सेवा दल जिला अध्यक्ष राजेश महतो चौरसिया एंड कंपनी का भी दिखा इन दोनों के अलावा भी कुछ बड़े राजनेता जो किसी भी की स्वागत माला के फोटो फ़्रेम पर नहीं आए उनके हाव-भाव ने बताया कि कांग्रेस में अभी भी कितनी गुटबाजी बाकी जो टीकमगढ़ लोकसभा ही नहीं जिले की सभी लोकसभा पर अपना प्रभाव छोड़ेगी जरूर जिसे खत्म करना CM कमलनाथ के लिए भी एक चुनौती से कम नहीं।
सूत्र बताते हैं कि सीएम की सभा के लिए लगभग 5 हजार कुर्सियों की व्यवस्था कीथी पर मामला हजार बारह सौ पर ही सिमट गया CM के सामने अपनी लाज बचाने के लिए कार्यकर्ताओं को ही खडा कर दिया पीछे पड़ी रही खाली कुर्सी और कुछ कुर्सियां तो खुली ही नहीं वहीं सूत्र बताते है सात हजार लंच पैकेट बनवाने के बाद भी लंच पैकेट की लूट मच गई।
रात गई बात गई यही समझ रहे सभा के प्रबंधक हमेशा डिजिटल मीडिया पर प्रचार करने और जमीनी स्तर पर प्रचार का अंतर शायद उन्हें समझ में आ ही गया होगा ब्रेकिंग ब्रेकिंग खेलने वाले भी भूल गए लाइव के सिग्नल भी गुम हो गए।
ऐसी ही रही कमलनाथ की महाराजपुर सभा विधानसभा जीतने के लिए तो कमल नाथ की चाणक्य नीति काम कर गई पर कांग्रेस लोकसभा की सीटो के लिए संघर्षरत तो है पर गुटबाजी एक ग्रहण.।
✍MP//छतरपुर//महाराजपुर :-संवाददाता:-खेमराज चौरसिया(आरटीआई कार्यकर्ता)
