बृजेश खण्डेलवाल की रिर्पोट
आंबुआ :- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ चुनाव की सभा को संबोधित करने के लिए 11:45 मिनट पर आंबुआ पहुंचे।
मंच पर पहुचते ही उपस्थित लोगो ने तालिया बजाकर स्वागत किया । एवं संसद प्रत्याशी भुरिया, जिलाकॉग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल, कार्यवाहक अध्यक्ष ओम सेठ,दोनो विधायक कलावती भुरिया एवं मुकेश पटेल ने बड़ी माला से स्वागत किया । महेश पटेल ने झुलड़ी एवं विधायिका भुरिया ने मुख्यमंत्री को चॉदी का कड़ा पहनाकर स्वागत किया । इसके बाद मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने भाषण में कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जो बोलती है वह करती है।
“कांग्रेस पार्टी वचन की पार्टी है प्रवचन पर विश्वास नहीं करती”
भारतीय जनता पार्टी प्रवचन करती है ,पर वचन नहीं निभाती है । हमने चुनाव से पुर्व आदिवासी किसान भाइयों को वचन दिया था कि कांग्रेस की सरकार बनेगी तो हम लोग किसानों का कर्ज माफ कर देंगे और हमने वह वचन महज आठ दिन के अंदर निभाया है और मध्य प्रदेश में 21 लाख किसानों का कर्जा माफ कर दिया गया है। बाकी बचा जो शेष कर्जा है आचार संहिता के कारण रोक दिया गया है। 23 तारीख के बाद सभी किसानों का कर्जा माफ कर दिया जाएगा।
कमलनाथ ने कहॉ –
डिफाल्टर का तो माफ कर दिया अब नियमित किसानो का भी कर्जा माफ होगा । इस मंच से मैं घोषणा करता हूं।
इस पर कमलनाथ ने कहा कि आप लोगों ने मामा को घर पहुंचाया है अब चौकीदार को घर पहुंचाने का काम आपको 19 तारीख को करना है ।आप अपने नेता कांतिलाल भूरिया को अच्छी तरह से जानते हैं आप लोगों के बीच के नेता हैं इस नेता को भारी से भारी बहुमत से विजय बनाना है । कार्यक्रम को जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल ने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के काम से सभी आदिवासी समाज समझ चुका है और जिस तरह से विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी की विदाई की है अब लोकसभा में भी इस जिले से कांग्रेस के प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया को 40 हजार से विजय दिलाएंगे । कार्यक्रम को जोबट विधायक कलावती भूरिया अलीराजपुर के विधायक मुकेश पटेल ने भी संबोधित किया। मतदाताओं को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय सांसद एवं कॉग्रेस प्रत्याशी कॉतिलाल भुरिया ने सम्बोधित करते हुवे कहॉ कि मैने कई वर्षेो से आपके बीच रहकर क्षेत्र का विकास किया है। भारतीय जनता पार्टी ने एक रिटायर पीएचई के भृष्ट अधिकारी को अपना प्रत्यासी बनाया। जिसने पद पर रहते हुवे बड़े घोटाले किये है । जिसकी चुनाव के बाद जॉच होनी है । कार्यक्रम मे मंच पर गरबाड़ा (गुजरात) कि विधायिका चंद्रिका बहन, नगर पालिका अलीराजपुर अध्यक्षा सेना पटेल, राधेश्याम डी, सभी ब्लॉक अध्यक्ष आदि नेता उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन ओमप्रकाश राठौर ने एवं आभार प्रदर्शन अमान ने माना।
